रांची (ब्यूरो) । गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एव खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक एवं भोजपुरी युवा विकास मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी का एसएमपी सरगम के द्वारा नव निर्मित कृष्ण जन्माष्टमी के ऊपर आधारित एक सुंदर कृष्ण भजन गीत जन्म लेले कान्हा हो की लॉन्चिग की गई। गीत की लांचिंग भारतीय जनता पार्टी के नेता एवम रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने रांची अल्बर्ट एक्का चौक पर दही हांडी प्रतियोगिता के मंच पर पोस्टर का अनावरण एवम यूट्यूब पर अपलोड करके किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश खेल संयोजक अमन कुमार, प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे, विशाल सिंह, संजय जयसवाल, सोनू भारद्वाज समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कि महिमा अपरंपार है और जब पूरा देश भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मना रहा है। उसी क्रम में रांची का बेटा आशुतोष द्विवेदी सुमधुर कृष्ण भजन गाकर कर कृष्ण भक्तों के बीच अपने गीतों से नई उमंग घोलने का काम कर रहा है।

महिमा को पहुंचायेगा

उन्होंने कहा की मुझे हर्ष है की आशुतोष द्विवेदी के द्वारा गाए हुए इस कृष्ण भजन गीत जन्म लेले कान्हा हो भगवान श्री कृष्ण के परम भक्तों के बीच उनकी महिमा को पहुंचायेगा और यह कृष्ण भजन भक्तों को अवश्य पसंद आएगा।

उन्होंने इस गीत के लिए आशुतोष द्विवेदी और पूरी टीम को ढेर सारी बधाई दी। एसएमपी सरगम के द्वारा आशुतोष द्विवेदी के इस बोल बम गीत जन्म लेले कान्हा हो के प्रोड्यूसर संजय कुमार साहू, निदेशक स्वराट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, निर्माता प्रमोद राय, निर्देशक गोपाल सिंह निदेशक साई कृपा सह निर्देशक रवि शर्मा, गीत ऋषभ सिंह, संगीत प्रमोद राय हैं। इस एलबम के नव निर्माण के लिए आशुतोष द्विवेदी की माता संगीता रानी, पिता तुहिन शरद द्विवेदी समेत राजधानी रांची के कई संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।