रांची (ब्यूरो) । विकास पब्लिक स्कूल पुंदाग, रांची में विद्यालय परिसर मे कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। वर्ग प्री नर्सरी से द्वितीय वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण और राधा की वेश भूषा में थे। वहीं नवम और दशम वर्ग के छात्रों के द्वारा दही-हांडी मटका फोड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक संजय कुमार ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे कर की।

कृष्ण के बारे में बताया

कार्यक्रम में प्रधानाचार्या रेखा देवी, कोऑर्डिनेटर अंशु तिवारी ने ब'चों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन से जुड़ी बातों को बताया। अनुपम एंड ग्रुप के द्वारा एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

निखिल महली एंड ग्रुप के द्वारा दही हांडी मटका फोड़ा गया। लक्ष्य एंड ग्रुप के द्वारा कृष्ण लीला पर लघु नाटक का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय सचिव विकास गौरव, शिक्षक संजोय पाठक, पम्मी आदर्श पूजा, साक्षी जायसवाल, आरती, निशा, नेहा, रेशमा बेगम, शकुंतला सिंह, अविनाश सिंह अभिजीत, कुमार विश्वजीत कुमार नमिता पॉल, प्रवीण कुमार का योगदान सराहनीय रहा।