RANCHI: बिजली बचाने में झारखंड ने इतिहास रचा है। इसके लिए क्ब् दिसंबर को ऊर्जा संरक्षण दिवस के मौके पर झारखंड बिजली वितरण निगम को नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड ख्0क्म् से नवाजा गया। यह अवार्ड केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने निगम के एमडी राहुल कुमार पुरवार को नई दिल्ली में देकर सम्मानित किया।

7ब्ब् मिलियन यूनिट बिजली बचाई

क्भ् नवंबर ख्0क्भ् को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा झारखंड में एनर्जी एफि सिएंसी सर्विस एलईडी बल्ब वितरण की शुरुआत हुई थी। क्0 दिसंबर ख्0क्म् के डाटा के अनुसार, बिजली वितरण निगम द्वारा क्फ् लाख कंज्यूमर्स के बीच कुल 80 लाख एलईडी बल्ब बांटे गए। इससे एक साल में सरकार ने 7ब्ब् मिलियन यूनिट बिजली की बचत की। लोगों के घरों में बिजली का बिल भी कम आया।

एक साल का लक्ष्य हासिल

झारखंड बिजली वितरण निगम के एमडी श्री पुरवार ने बताया कि हमलोगों ने कई राज्यों के बाद अपने राज्य में एलईडी बल्ब बांटना शुरू किया। लेकिन, एक साल में हमलोगों ने जो टार्गेट तय किया था, उसे अचीव कर लिया है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी एलईडी बल्ब दिया जा रहा है। साथ ही लोगों को ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के बारे में भी जानकारी दी गई। बिजली बचाने को लेकर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।