रांची(ब्यूरो)। भाजपा सर्व स्पर्शी और सर्व समावेशी संगठन है। नई राष्ट्रीय टीम के नेतृत्व में पार्टी 2024 में जनता के स्नेह और आशीर्वाद से तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनाने में सफल होगी। ये बातें झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वह झारखंड से दो राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राष्ट्रीय पार्टी में दोबारा स्थान देने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। कहा कि झारखंड का सौभाग्य है कि प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई तथा राष्ट्रीय सचिव डॉ आशा लकड़ा सहित सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
बधाइयों का तांता
बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, अभयकांत प्रसाद, यदुनाथ पांडेय, रविंद्र राय, सांसद दीपक प्रकाश, पीएन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद सुनील सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, जेपी पटेल, अपर्णा सेन गुप्ता, प्रणव वर्मा, विनोद शर्मा, गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, सुबोध सिंह गुड्डू, काजल प्रधान, रीता मिश्रा, मिस्त्री सोरेन, मुनेश्वर साहू, शर्मिला रजक, विवेक भवानी सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, सरोज सिंह, अमित सिंह, कुणाल षाडंगी, प्रतुल शाहदेव, अविनाश कुमार सिंह, मिस्फिका हसन सहित अन्य शामिल हैं।