रांची (ब्यूरो) । बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ, रांची महानगर के संयोजक आशुतोष दिवेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से उनके अवास में नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आशुतोष दिवेदी ने उनसे झारखंड राज्य में कला एवं खेल के विकास संबंधित कई विषयों पर साकारात्मक चर्चा किया।

आगे बढ़ाने के लिए

इस अवसर पर उन्होंने कहा झारखंड राज्य कलाकारों एवं खिलाडिय़ों का गढ़ है। खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत है। इस अवसर पर शशांक राज ने कहा कलाकारों एवं खिलाडिय़ों को बढ़ाना ही युवा मोर्चा की पहली प्राथमिकता होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भी यही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।