RANCHI:स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 पदाधिकारियों-जवानों को विभिन्न श्रेणियों में पदक मिलने जा रहा है। इनमें छह पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को पुलिस वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 15 पुलिस पदाधिकारियों-जवानोंको सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिलने वाला है। जिन छह पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को पुलिस वीरता पदक मिलेगा, उन्हें यह पदक हजारीबाग के चौपारण में पुलिस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को ढेर करने और भारी मात्रा में गोला-बारूद व हथियार बरामदगी के लिए दिया जा रहा है। तीनों नक्सली जोनल रैंक के थे, जिनके नाम क्रमश: सुरेश यादव, मनोरंजन प्रजापति और अर्जुन यादव है।

इन्हें पुलिस वीरता पदक

इंस्पेक्टर मनीषचंद्र लाल, दारोगा सुरेश राम, जिला सशस्त्र पुलिस के रोहित कुमार रजक, हीरालाल ठाकुर, सैट-2 के जवान अनिरुद्ध कुमार ओझा व यशवंत महतो।

इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक

- एटीएस रांची के सब इंस्पेक्टर पारसनाथ ओझा।

इन्हें सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

डीएसपी विशेष शाखा संचमान तामंग, एसीबी के इंस्पेक्टर इम्तियाज हसन, जैप-2 रांची के सूबेदार मेजर देवकुमार राय, रांची के सब इंस्पेक्टर ललन प्रसाद सिंह, सरायकेला-खरसावां के सब इंस्पेक्टर देवनंदन प्रसाद, स्पेशल ब्रांच रांची के सब इंस्पेक्टर रविरंजन कुमार, आईआरबी-5 गुमला के एएसआइ लालजी तिवारी, चाईबासा के एएसआइ मनोज कुमार, जामताड़ा के एएसआइ रामबली प्रसाद, झारखंड जगुआर रांची के एएसआइ रंजनकुमार पाठक, स्पेशल ब्रांच के एएसआइ भगवान प्रधान, एटीएस रांची के हवलदार गोपाल राम, खूंटी जिला बल के हवलदार बंधु खडि़या, एसटीएफ रांची के हवलदार असित बसरियार, जेएपीटीसी, पदमा के सिपाही तकनीकी जयकिशोर राम।

33 पदाधिकारियों व जवानों को सीएम देंगे पुलिस वीरता पदक

रांची के मोरहाबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले विशेष समारोह में रविवार को राज्य के 33 पुलिस पदाधिकारियों-जवानों को मुख्यमंत्री के हाथों वीरता के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सूची में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी व जवान रांची पहुंच चुके हैं। उन्हें निर्धारित ड्रेस में समय पर मैदान में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

इन्हें मिलेगा वीरता के लिए पुलिस पदक

एएसआइ अवधेश कुमार झा (चतरा), शहीद हवलदार ओम प्रकाश चौरसिया (चतरा), सिपाही अनुज कुमार सिंह (चतरा), सिपाही जय प्रकाश सिंह (चतरा), सिपाही सचिन्द्र कुमार (चतरा), चालक सिपाही मदन प्रसाद यादव (चतरा), एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह (पलामू), सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), सिपाही बलराम दास (पलामू), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर धर्मेंद्र कुमार सिंह (झारखंड जगुआर), एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी (लातेहार), दारोगा आलोक कुमार दुबे (लातेहार), सिपाही प्रमोद यादव (लातेहार), हवलदार मनोज कुमार (झारखंड जगुआर), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर ब्रजेश कुमार यादव (झारखंड जगुआर), दारोगा जॉन मुर्मू (सिमडेगा), दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर), हवलदार राधे श्याम प्रसाद (झारखंड जगुआर), सिपाही रितुल कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही ¨रकू कुमार यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही जीवन किस्पोट्टा (झारखंड जगुआर), सिपाही गुण बहादुर थापा (झारखंड जगुआर), इंस्पेक्टर अरुण कुमार (झारखंड जगुआर), दारोगा सनोज कुमार चौधरी (लातेहार), एएसआइ अभिशेष कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही मनीष रजवार (लातेहार), सिपाही अनोज कुमार ओझा (लातेहार), सिपाही नरेश तिग्गा (लातेहार), सिपाही इंद्रजीत तिवारी (झारखंड जगुआर), सिपाही श्याम नंद प्रसाद गुप्ता (झारखंड जगुआर), सिपाही छोटू यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही मिथुन कुमार रवि (झारखंड जगुआर), सिपाही मनोज कुमार बाउरी (झारखंड जगुआर)।