रांची (ब्यूरो)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने आज प्रात: खेले गए अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी उत्तरप्रदेश को 4=0 गोल से पराजित कर लगातार 10वे वर्ष सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। झारखंड टीम ने आज अपने क्वार्टर फाइनल मैच में पहले क्वार्टर के 13वे मिनट में दीपिका सोरेंग ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1=0से बढ़त दिलाई दूसरे क्वार्टर में झारखंड टीम ने पुन: एक और शानदार फील्ड गोल रजनी केरकेट्टा के हाथो मैच 18वे मिनट में की। तीसरे क्वार्टर में मैच काफी संघर्ष पूर्ण रहा और दोनो टीम गोल करने में असफल रही ,मैच के चौथे क्वार्टर में हॉकी झारखंड की प्रमोदनी योगी लकड़ा ने मैच के 56वे मिनट में एक जबरजस्त फील्ड गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर गई झारखंड टीम ने मैच के अंतिम पल में और एक आक्रामक रुख अपनाते हुए एलिन डुंगडुंग के हाथो 60वे मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 4=0से जीत दिला गई।
झारखंड की टीम में ये शामिल
रश्मि होरो,रोपनी कुमारी,काजल बड़ा,अंकिता डुंगडुंग,दीप्ति कुल्लू ,किरण बड़ा,महिमा टेटे,दीपिका सोरेंग,रजनी केरकेट्टा,प्रमोदनी लकड़ा, निक्की कुल्लू,एलिन डुंगडुंग, एली तिर्की, प्रियंका गुडिय़ा, मोनिका नाग,पिंकी लकड़ा,अंजली केरकेट्टा, सलोमी कांडुलना ,कोच तारिणी कुमारी और मैनेजर करुणा पूर्ति है.झारखंड टीम जीत होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ सिंह,विजय शंकर सिंह,रजनीश कुमार,मनोज कोनबेगी,माइकल लाल,अशोक भगत, असरिटा लकड़ा, प्रतिमा बरवा, कांति बा,बीगन सोय, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाए दी.हॉकी झारखंड का अगला मैच 02 अप्रैल को हॉकी महाराष्ट्र से सेमीफाइनल होगा।