रांची(ब्यूरो)। 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी झारखंड टीम की 18 खिलाडिय़ों को हॉकी झारखंड द्वारा हॉकी इंडिया से प्राप्त हॉकी स्टिक, बॉल और हॉकी स्टिक देकर विदा किया गया। 27 जून से 7 जुलाई तक राउरकेला, ओडि़शा में आयोजित चैंपियनशिप के लिए हॉकी झारखंड महिला टीम की 18 चयनित खिलाडिय़ों को झारखंड सरकार खेल विभाग की ओर से ट्रैक शूट, दो सेट जर्सी भी दिया गया। किट वितरण कार्यक्रम में हॉकी झारखंड के महासचिव विजयशंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार, हॉकी झारखंड जूनियर टीम के कोच मैनेजर प्रतिमा बरवा, हिमांशु समेत सभी खिलाड़ी मौजूद थे।
झारखंड वुशु दल पुणे रवाना
पुणे की बालवाड़ी में आयोजित 32वीं सिनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता के लिए झारखंड वुशु दल पुणे के लिए रवाना हो गया। 44 सदस्यों वाले इस दल में दो मैनेजर और दो कोच शामिल हैं। पुरुष खिलाडिय़ों में निशांत तिर्की, रूपलाल महतो, सोमनाथ सिंह, प्रशांत गोराई, शशिकांत महतो, सूरज कुमार, अविनाश कोइरी, शुभम कुमार सिंह, अमन तिवारी, विनीत पवन, शिवम कुमार, सचिन कुमार झमुदा, राकेश उरांव, आकाश उरांव, विशाल गंझू, अंकित कुमार, आर्यन सिंह, अविनाश गंझू, भास्कर कुमार ठाकुर, प्रशांत कैबरता, बासुदेव टोप्पो, रोहित कुमार गंझू, मनीष मुंडा, साकिब अंसारी,जेठू गंझू। महिला खिलाडिय़ों में सोनी मिंज, तारा कुमारी, आस्था उरांव, श्रेया कुमारी, पूर्णिमा लिंडा, संजना कुमारी, तनुश्री, लक्ष्मी कुमारी, डॉली कुमारी, सबिता कुमारी, मनोरमा कच्छप, पल्लवी गाड़ी, फूल कुमारी बेदिया, तारा मुनी बाखला, कविता बेदिया, मैनेजर शिवेंद्र दुबे,मनोज कुमार, कोच शैलेंद्र दुबे, दीपक गोप शामिल हैं। दल को झारखंड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा, चंचल भट्टाचार्य, डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ अंशु साहू, रजि़ अहमद, गोकुलानंद मिश्र, शशिकांत पांडे, आशीष गोप, आजाद पाठक, प्रतिमा कुमारी, अमासी बरला, वाहिद अली, काजल किरण, रत्नेश गुप्ता, उदय साहू, मनोज साहू ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।