रांची (ब्यूरो) । प्रखंड के नवाडीह आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा हुई। वार्षिक आम सभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में पेड़ायडीह मुखिया अनिता देवी तथा डोमन सिंह मुंडा विशेष रूप से उपस्थित हुए। जिनका पारम्परिक रूप से स्वागत महिला समुह के बहनों के द्वारा किया गया। महिला दीदियों को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह मुंडा ने कहा कि जेएसएलपीएस महिला सशक्तिकरण की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे जुडक़र महिलाएं स्वावलंबन और आत्मनिर्भर तथा जागरूकता के आगे बढ़ सकती हैं।

कम इंटरेस्ट पर लोन

साथ ही महिला सहकारी समिति के माध्यम से बैंक से जुड़ती है। बैंक कम ब्याज दर पर सखी मंडल को ऋण उपलब्ध कराती है। जिसके माध्यम से सखी मंडल की दीदी अपने समझदारी से कोई व्यवसाय करती हैं और आगे बढ़ती हैं। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जैसे कई उदाहरण हैं जहां महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ सशक्त और मजबूत होकर आगे बढ़ रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं जिससे जूड़ कर महिलाएं आगे बढ़ सकती हंै। मुखिया अनिता देवी ने भी अपने वक्तव्य में महिला उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।