रांची(ब्यूरो)। सिटी के लोग इस बार धनतेरस में अपने किचेन को नया और स्मार्ट लूक देने की तैयारी में जुट गए हैं। किसी ने धनतेरस में नई चिमनी लगाने की तैयारी की है तो कोई नया क्रॉकरी सेट खरीदने को तैयार है। लोगों की डिमांड को देखते हुए दुकानदार ऑफर भी दे रहे हैैं। किचन में नई चिमनी लगाने पर जहां अप टू 50 प्रतिशत का ऑफर दिया जा रहा है, वहीं क्रॉकरी आइटम्स में अप टू 70 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कस्टमर का हो रहा है इंतजार

धनतेरस को लेकर किचन अप्लायंसेज से सजी-धजी दुकानें ग्राहकों का इंतजार कर रही हैं। धनतेरस को चंद दिन ही बाकी हैं, लेकिन अभी से ही ग्राहकों की भीड़ उमडऩे लगी है। रांची की कई दुकानों में पूरे किचन को चेंज कर नया लुक देने के लिए भी ऑफर दिया जा रहा है। बहुत सारे कस्टमर ने बुकिंग पहले करा ली है और अब धनतेरस के दिन खरीदारी करने की तैयारी में जुटे हैं।

चिमनी पर मिल रहा है ऑफर

किचेन कांसेप्ट के ओनर तुषित बताते हैं अब किचन के को लेकर लोगों का कांसेप्ट बदल चुका है। घर बनाने से पहले ही लोग अपने किचन को स्मार्ट बनाने की तैयारी करते हैं। लोगों के इस सपने को पूरा करने के लिए हमलोग हर सुविधा लोगों को देते हैं। अभी दीपावली में लोग सबसे अधिक अपने किचन में चिमनी लगा रहे हैं। हर दिन 20 से 25 चिमनी की बिक्री हो रही है। लोगों के बजट के अनुसार आठ हजार रुपए से लेकर ढाई लाख तक की चिमनी उपलब्ध है। कई ऑफर दिए जा रहे हैं, वारंटी पर सर्विस भी फ्री दी जा रही है।

मॉड्यूलर किचन में बदली रसोई

राजधानी में रसोई में इलेक्ट्रानिक उपकरणों जैसे ओवन, इंडक्शन, रोटी मेकर, मिक्सर ग्राइंडर, टोस्टर, आरओ आदि उपकरण हर घर की रसोई की आम जरूरत बनती जा रही है। इसको देखते हुए बाजार भी अब केवल बर्तनों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि रसोई को मॉड्यूलर किचन बनाने वाला हर सामान बाजार में उपलब्ध है। इसमें इलेक्ट्रिक चिमनी से लेकर इलेक्ट्रिक तंदूर तक शामिल है, जो आपकी किचन की शान बढ़ाता है। इन उपकरणों की कीमत 2 हजार से लेकर 2 लाख तक रेंज में उपलब्ध है। कंपनियों की ओर खरीदारी पर कई तरह के ऑफर भी हैैं। कहीं लकी ड्रॉ की बात हो रही है तो कहीं निश्चित उपहार का दावा किया जा रहा है।

कलरफुल पॉट्स डिमांड में

इस बार रांची के बाजार में दिवाली पॉट्स की खरीदारी के लिए भी खास है। ट्रेडीशनल की जगह कलरफुल पॉट्स की डिमांड अधिक है। कलर्ड प्रेशर कूकर सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। ब्रांडेड कूकर 500 से लेकर 4000 रुपए तक में उपलब्ध है। पॉट्स की खरीदारी के लिए कई जगह ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इस समय महिलाओं में रूटीन पॉट्स की जगह कलरफुल पॉट्स का क्रेज है। इसे देखते हुए मार्केट ने भी खुद को इस लिहाज से बदल लिया है।

टेस्ट में आया है बदलाव

रांची बर्तन के दुकानदारों की मानें तो पिछले कुछ सालों में लोगों के टेस्ट में बड़ा बदलाव आया है। पहले लोग रूटीन में यूज होने वाले बर्तनों की खरीदारी करते थे, जबकि अब खरीदारी का पूरा जोर फैंसी पॉट्स पर है। फैंसी पॉट्स में वॉटर पॉट, कटोरा दान, टिफि न, फैंसी डोल, मल्टी परपज पोट आदि की बिक्री सबसे अधिक है।

धनतेरस को लेकर किचन अप्लाइंस की डिमांड अच्छी है। खासकर चिमनी को लेकर खूब ऑर्डर आ रहे हैैं। चिमनी पर अप टू 50 परसेंट ऑफर दिया जा रहा है। क्रॉकरी पर 70 प्रतिशत का डिस्काउंट है। गैस चूल्हा लेने पर साथ में गिफ्ट दिया जा रहा है।

-तुषित थर्ड, ओनर, किचेन कांसेप्ट