रांची (ब्यूरो): लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट सावन सिंधारा बड़े ही धूमधाम से निरामया हॉस्पिटल, कोकर के हॉल में मनाया गया। पुरुष और महिला दोनों ही हरे वस्त्र में उपस्थित थे। सावन का झूला और पतंगों का अलग ही सौंदर्य बिखरा हुआ था। मुख्य अतिथि जिला उपध्यक्ष लायन सीमा बाजपेई (जमशेदपुर) शामिल हुईं। कार्यक्रम का संयोजक थे लायन शिवानी सोने तथा लायन यशिका। परिचालक लायन शिवानी सोनी, लायन याशिका लिया, लायन जूथीका सान्याल तथा लायन अनीता झा थे। सभी महिलाओं का स्वागत मांग टीका से किया गया।

दीप जलाकर शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत आम बैठक एवं दीप जलाकर हुई। इसके बाद गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसकी उपस्थापना समृद्धि ने की और शिव स्तुति प्रदीप कुमार की प्रस्तुति थी। जिज्ञासा, अनुष्का, अविशी, लायन विनीता विजय, लायन रेणू जायसवाल, लायन श्वेता साहा तथा लायन शायरी अग्रवाल ने नृत्य कला का प्रदर्शन किया। लायन रोहित जायसवाल ने अपने संगीत से सभी को झूमने में मजबूर किया। लायन लेडी राशि चौधरी तथा लायन विनीता विजय ने दर्शकों को कुछ मनोरंजक सवालों से आनंद प्राप्त कराया।

नृत्य प्रदर्शन किया

प्रथम महिला लायन सुनीता अग्रवाल ने नृत्य प्रदर्शन और सावन क्वीन का परिचालन किया। लायन रेणू जायसवाल तथा लायन निशि पटेल सावन क्वीन की विनर व रनर अप बनीं। लायन भारतेंदु झा तथा लायन अनीता झा को सर्वोत्तम जूरी का पुरस्कार मिला। कपल चेयर गेम का आयोजन लायन परिवार के बच्चे अनुष्का शर्मा, जिज्ञासा तथा दिव्यांशु सान्याल द्वारा किया गया।