चार दिनों तक छाए रहेंगे बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची सेंटर के फोरकास्ट के मुताबिक, अगले चार दिनों तक रांची के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे.  इस दौरान दिन का टेम्प्रेचर 20-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, वहीं रात का टेम्प्रेचर 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। थर्सडे को सुबह कम डेंसिटी वाले बादल छाए रहेंगे। इससे सुबह में कोहरा बनने की संभावना है।

बहुत ठंड थी रात में
अपर बाजार निवासी विमल जैन ने बताया कि रांची में ट्यूजडे की रात बहुत ठंड महसूस हो रही थी। रात में ठंड इतनी थी कि रजाई के अंदर भी कनकनी महसूस हो रही थी। सुबह भी मॉर्निंग वॉक के दौरान ठंढ का अहसास हुआ। ठंड की वजह से मोरहाबादी मैदान में भी टहलने के लिए आनेवाले लोग कम दिखे।