रांची (ब्यूरो) । खुंटी लोकसभा के सांसद सह केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा तमाड़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। तमाड़ प्रभानगर स्थित आकाश दीप होटल के हॉल में कार्यकर्ताओं को चाय पर चर्चा के क्रम में केंद्रीय मंत्री ने संगठनात्मक मजबुती हेतु जानकारी देते हुए समय पर बुथ समिति बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पहुंच हर घर तक करें। ताकि पार्टी हरेक आम लोग से जुडे और पीएम मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी का सपना देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। इसमें हम सभी आम कार्यकर्ताओं को मिलकर प्रयास करना होगा। साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि जनहित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। ताकि आम जन भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यों के बारे जान सके।

मांग पत्र सौंपा

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि तमाड़ लक्ष्मण सिंह मुण्डा व अंड़की सांसद प्रतिनिधि अनुप कुमार साहु द्वारा संयुक्त रूप से तमाड़ तथा अंड़की प्रखण्ड की जर्जर सड़क एवं पुल पुलिया निर्माण हेतु मांग पत्र सौंपा। जर्जर सड़क जिनमें मुख्य रूप से एनएच 33 सलगाडीह से बारीगढ़ा तक, बालालोंग से चैनपुर बिरसा मोड़ तक, चाय गुडिय़ा से कोंकाडीह होते हुए तमाड़ पतड़ा तक, सेरेंगडीह भीटुडीह होते हुए बारेडीह तक, जाराडीह सोतिया में पुलिया निर्माण आदि शामिल हैं। मंत्री अर्जुन मुण्डा ने आवेदन पत्र पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर रंजित महतो, दिनेश साहु, अंगद महतो, अरविंद स्वांसी, कन्हाई पातर, शिशुपाल मुण्डा, हरि सिंह मुण्डा, रामधन मुण्डा, आदि के साथ ही पुरान समाज के चैतन पुरान, दुबराज मांझी, कैलाश पुरान, दीनबंधु पुरान सहित कई लोग शामिल थे।