डेड बॉडी के साथ प्रदर्शन
फ्राइडे को दोपहर एक जब बजे मनीष केरकेट्टा के गढ़ाटोली स्थित घर से उसकी शवयात्रा निकली तो 180 डिग्री बार एंड रेस्टॉरेंट पहुंचते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों ने मनीष की डेड बॉडी के साथ वहां प्रदर्शन किया और जमकर पत्थरबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यहां निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की भी आए। गुस्साए लोग 180 डिग्री बार को नशा का अड्डा बताते हुए उसे बंद करने की मांग कर रहे थे। लोगों के प्रदर्शन के दौरान वहां जाम लग गया और स्थिति को संभालने के लिए लोअर बाजार थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, चुटिया सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद सिन्हा और सिल्ली डीएसपी आनंद जोसेफ तिग्गा को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस के आने और मुहल्ले के अमन पसंद लोगों के समझाने के लोगों का आक्रोश कम हुआ।

मामले में चार लोग अरेस्ट
180 डिग्री बार एंड रेस्टॉरेंट में घटी घटना की बाबत लोअर बाजार थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि घटना में शामिल चार लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी अमित कुमार सिंह, विशाल, राजीव कुमार प्रधान और आर्यन को अरेस्ट कर लिया गया है। इसमें गोली चलानेवाला अमित कुमार सिंह और राजीव कुमार प्रधान हैं।

पता था, पर क्या करते
मंगल टावर में पत्थरबाजी के बाद वहां तैनात पुलिस के एक सिपाही ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 180 डिग्री बार एंड रेस्टॉरेंट नशा का अड्डा था, पर हम जानकर भी क्या करते। पिछले साल ही एक न्यूज चैनल और  180 डिग्री बार के स्टाफ्स में झगड़ा हुआ था। उस समय भी इसे बंद करने के लिए रांची डीसी को लिखा गया था, पर कुछ नहीं हुआ। गवर्नमेंट ने इसे बार का लाइसेंस दिया है इसलिए यह जानते हुए भी कि यहां गलत काम हो रहे हैं, हम कुछ नहीं कर सकते थे।

हजारों बोतलें थीं छत पर
थर्सडे की घटना के बाद फ्राइडो को मंगल टावर की छत पर जब आई नेक्स्ट रिपोर्टर गया तो वहां हजारों की संख्या   में बीयर और    वाइन की बॉटल्स पड़ी थीं। यहां बाहर सिगरेट के टुकड़े यहां की कहानी कह रहे थे। आसपास के लोगों का कहना है कि वे यहां के माहौल को लेकर कई बार पुलिस में शिकायत करने गए, लेकिन पता नहीं क्यों,   कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या हुआ था थर्सडे को?
गढ़ाटोली के रहनेवाले मनीष की मौत 180 डिग्री बार के गार्ड की गोली लगने से थर्सडे की रात हो गई थी। वह गोस्सनर कॉलेज का बीए पार्ट-3 का स्टूडेंट था। थर्सडे की रात मनीष मंगल टावर के पास स्थित ठेले में चौमीन खा रहा था तभी 180 डिग्री बार के गार्ड ने उसे गोली मार दी थी। गोली उसकी कनपटी में लगी थी  और इसके बाद वह जमीन पर गिर कर छटपटाने लगा। गोली लगने के बाद फैमिली मेंबर्स उसे इलाज के लिए रिम्स ले गए थे, जहां मनीष केरकेट्टा की मौत हो गई थी। मनीष की मां बीना केरकेट्टा उसे मजदूरी कर पढ़ा रही थी। गोलीबारी की घटना के बाद मनीष की नाजुक स्थिति की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने रांची पटना मार्ग को जाम कर दिया था। घटना के बाद एसएसपी साकेत कुमार सिंह, एसपी राजीव कुमार, सिटी डीएसपी और बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंची थी और मामले को शांत कराया था।