रांची(ब्यूरो)। शनिवार को धनतेरस है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन खरीदारी करने से श्री धन्वन्तरि की बहन लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साल भर सुख-समृद्धि और खुशी देती हैं। इसे देखते हुए सिटी का बाजार सजकर तैयार है। ग्राहकों में भी खरीदारी के प्रति खास उत्साह है। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, गाडिय़ां, मकान, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम और बर्तन आदि खरीदने को शुभ माना जाता है। झाड़ू की खूब खरीदारी होती है।

सोने चांदी का स्टॉक है उपलब्ध

35 हजार में सोने की गिन्नी, चांदी का सिक्का 520 रुपए मे उपलब्ध है। धनतेरस पर ग्राहकों की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने अच्छा खासा स्टॉक मंगाया है। ज्वेलरी दुकानों में 2 ग्राम से लेकर 90 ग्राम तक के सेट, कंगन, चूडिय़ां, मांग टीके और अंगूठियां उपलब्ध हैं। जड़ाऊ गहनों के अलावा पारंपरिक रत्न जडि़त ज्वेलरी और एंटीक ज्वेलरी भी मौजूद है। सोने की गिन्नी 35 हजार में, चांदी का पुराना सिक्का 800 रुपए में और गणेश-लक्ष्मी का सिक्का 520 रुपए में उपलब्ध है। सोने का 10 ग्राम का बिस्कुट भी मिल रहा है।

4000 कारें बिकने की उम्मीद

गाडिय़ों के शोरूम में भी हर मॉडल की गाडिय़ां उपलब्ध हैं। इस बार धनतेरस पर सिटी में 4000 से अधिक कारें और 5000 से अधिक दोपहिया वाहन बिकने की उम्मीद है। वाहन विक्रेताओं ने अच्छी खासी गाडिय़ां बिकने की उम्मीद जताई है। इस साल सभी कंपनियों के कई गाडियां बाजार में आ चुकी है। खासकर इस बाजार में इलेक्ट्रिक कार रा भी अच्छी-खासी डिमांड है। बहुत सारे लोगों ने पहले से ही बुकिंग करा रखी है, जिन्हें धनतेरस के दिन डिलीवरी दी जाएगी।

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की नई रेंज

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों में भी नए रेंज के उत्पाद मौजूद हैं। इन पर कई ऑफर भी हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारियों के मुताबिक धनतेरस को लेकर पर इस बार रिस्पांस अच्छा मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की बिक्री अच्छी होने की संभावना है। इलेक्ट्रोनिक्स में इस बार स्मार्ट टीवी लोगों की पहली पसंद है। लोगों ने म्यूजिक सिस्टम लेने के लिए भी पहले से ही बुकिंग करा कर रखा है। इस बार फ्रीज, वाशिंग मशीन की डिमांड उम्मीद से बेहतर होने की उम्मीद है। पछले 3-4 दिनों में बिक्री में उछाल आया है। पिछले साल की तुलना में इस बार लगभग 15 से 20 प्रतिशत सेल में बढ़ोतरी रहने की उम्मीद है।

पीतल के बर्तन खरीदना शुभ

धनतेरस पर पीतल के बर्तन खरीदना शुभ होता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से स्टील और तांबे के बर्तन भी बिकने लगे हैं। लोग पूजा के लिए बर्तन खरीदते हैं। इस साल बाजार में भी बर्तन की खरीदारी शुरू हो गई है।

शुभ मुहूर्त में होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर प्रॉपर्टी की भी खूब रजिस्ट्री होगी। रांची के रजिस्ट्री ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुभ घढ़ी में लोगों ने पहले से ही रजिस्ट्री करने के लिए स्लॉट बुक कराया है। इस शुभ दिन लोग काफी संख्या में लोग फ्लैट और जमीन खरीदते हैं। इस साल भी अच्छा रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

डिमांड के मुताबिक सप्लाई नहीं

रांची में इस बार भी फ ोर व्हीलर की खूब डिमांड है। धनतेरस के मौैके पर गाडिय़ों की बुकिंग अधिक हुई है, लेकिन सेमी कंडक्टर की कमी के कारण इंडस्ट्री में आई परेशानी से सप्लाई में थोड़ी सी कमी आई है।