रांची (ब्यूरो) । पुनदाग स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए फुल कांटेक्ट फाइटिंग मार्शल आर्ट एसोसिएशन के द्वारा एक सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर प्रेम कुमार एवं मास्टर मुकेश कुमार ने आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया। यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मिक्स मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण से महिलाएं अपनी रक्षा करना सीख सकती हैं और अपने दैनिक जीवन में अधिक आत्मविश्वास और सशक्त महसूस कर सकती हैं। इस आयोजन में मास्टर दीपा, गुफरान, अमन, आयुषी, रोहित एवं शुभम ने सहयोग किया।

80 महिलाएं शामिल

इस कार्यक्रम की पहल संस्थान के डायरेक्टर डॉक्टर दीपक श्रीवास्तव द्वारा ली गई। इस कार्यक्रम में 80 महिलाओं ने बढ़ चढक़र भाग लेते हुए अपनी क्षमताओं को साझा किया। प्रीति रे, इंटरनल कंप्लेंट समिति की प्रमुख कहना है। इस प्रकार के कार्यक्रम से न केवल शारीरिक क्षमताओं में बढ़ोतरी बल्कि आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है सिद्धार्थ त्यागी, जिन्होंने अपनी समिति, जेंडर सेंसटाइजेशन समिति के अन्य सदस्य के साथ कार्यक्रम को साकार करने में अहम भूमिका निभाई। ज्ञातव्य हो की मास्टर प्रेम कुमार ने पिछले 25 वर्षों से मिक्स मार्शल आर्ट्स के स्टेट, नेशनल फाईटरस को ट्रेनिंग देते आर हैं।