रांची (ब्यूरो) । सामुहिक सरहुल पूजा समिति तमाड़ और सरहुल महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रवण सिंह मुंडा ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 11 अप्रैल को प्रात: सरहुल पूजा एवं संध्या को शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा तमाड हाई स्कूल मैदान से गिडिबा स्थल तमाड़ बाजार टांड़ तक नाचते गाते हुए जाएगी। बैठक में मुख्य रूप समाज के रतन सिंह मुंडा, दमयंती मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, गोविंद मुण्डा, गोपाल मुंडा, सत्यनारायण सिंह मुंडा, धीरेन्द्र नाथ मुंडा, भोला मुंडा, सुखदेव मुंडा, ठाकुर मुंडा, संगीता कुमारी, हीरा मुंडा, परिक्षित मुंडा, बनमाली मुंडा, कार्तिक मुंडा, कार्तिक मुंडा, पंचानन सिंह मुंडा, लक्ष्मीकांत सिंह मुंडा, दिगम्बर मुंडा आदि लोग शामिल हुए।

शांति समिति की बैठक

रंगों का पर्व होली को लेकर बुधवार को तमाड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार प्रजापति, अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत, थाना प्रभारी अमित कुमार सहित जनप्रतिनिधि व समाज सेवी शामिल हुये। बैठक में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सदस्यों ने समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए प्रशासन से शराब पर रोकथाम के लिए विशेष कारवाई करने का अनुरोध किया। कहा गया कि होली के मौके पर शराब पीकर हंगामे की वजह से विवाद पैदा होता है। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी ने संयुक्त रूप से कहा की अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन सख्त करवाई करेगा। साथ ही होली के मौके पर अश्लील गाना बजाने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो, शिक्षक निमाई चंद्र मल्लिक, रामगोपाल साहू, संजय सेठ, हीरा मुंडा, सत्तार मिंया, अनिमा मल्लिक, नंदा नायक आदि उपस्थित थे।