कुल केस - 68578
एक्टिव केस - 13924
रिकवर - 54052
मौत - 602
--------------
RANCHI: राज्य में जहां एक ओर कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं, वहीं रांची में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से इसे मात भी दे रहे हैं। आलम यह है कि पिछले 18 दिनों में नए संक्रमितों से ज्यादा इसे मात देने वाले हो गए हैं। रांची में कोरोना संक्रमण के नए मामलों से ज्यादा पिछले 18 दिनों में रिकवरी हुई है। दरअसल, पहली सितंबर से लेकर 18 तारीख तक रांची में 7152 नए मरीज मिले, वहीं इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या 7184 हो गई है। यानी, नए मरीजों से 32 ज्यादा लोगों ने संक्रमण को मात दिया है।
बड़ी संख्या में हुए स्वस्थ
राज्य में कोरोना को बड़ी संख्या में मात देते मरीजों के बीच नए संक्रमित भी पाए जा रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में 1478 नए मरीजों की पहचान हुई। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 1245 ने इस बीमारी को मात देते हुए विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हासिल किया। इस बीच राज्य के तीन जिलों से 6 लोगों की इलाज के दौरान मौत भी हुई। इनमें सबसे ज्यादा जमशेदपुर के तीन मरीज शामिल हैं। वहीं धनबाद के दो और पश्चिमी सिंहभूम के एक मरीज की मौत हुई। इधर, रांची में 492 नए संक्रमितों की पहचान हुई है।
कहां से मिले कितने मरीज
शुक्रवार को रात नौ बजे तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 1478 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 492, चतरा से 4, देवघर से 29, धनबाद से 62, दुमका से 10, पूर्वी सिंहभूम से 324, गढ़वा से 16, गिरिडीह से 11, गोड्डा से 5, गुमला से 17, हजारीबाग से 38, जामताड़ा से 51, खूंटी से 15, कोडरमा से 21, लातेहार से 26, लोहरदगा से 40, पाकुड़ से 2, पलामू से 64, रामगढ़ से 42, सहिबगंज से 44, सरायकेला से 41, सिमडेगा से 17, पश्चिमी सिंहभूम से 107 मरीज शामिल हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के 68578 मामले मिले हैं। हालांकि 54052 के स्वस्थ होने और 602 लोगों की मौत के बाद अब राज्य में 13924 एक्टिव केसेज बचे हैं।
रांची कब कितने मरीज, कितने रिकवर
तारीख - नए संक्रमित - रिकवर
1 सितंबर - 951 - 60
2 सितंबर - 253 - 512
3 सितंबर - 435 - 56
4 सितंबर - 354 - 83
5 सितंबर - 656 - 1076
6 सितंबर - 349 - 708
7 सितंबर - 337 - 286
8 सितंबर - 210 - 622
9 सितंबर - 635 - 361
10 सितंबर - 382 - 115
11 सितंबर - 197 - 329
12 सितंबर - 231 - 265
13 सितंबर - 399 - 570
14 सितंबर - 263 - 332
15 सितंबर - 457 - 329
16 सितंबर - 342 - 694
17 सितंबर - 209 - 446
18 सितंबर - 492 - 340
कुल - 7152 - 7184