रांची (ब्यूरो) । आईफा इन्टरनेशनल और रांची म्युजिकल ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रूहानी आवाज के जादूगर मुकेश चंद्र माथुर को उनकी 47 वीं पुण्यतिथि पर 27 अगस्त 2023 को उनके गाये गीतों से उन्हें श्रद्धांजलि करने के लिए रांची और आस पास के कलाकारों ने मुकेश साहब के गाए गीतों को अपने सुर स्वर में सजाने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कलाकारों का हौसला अफजाई के लिए साबिर हुसैन डायरेक्टर आईफा इंटरनेशनल रांची में सभी गायकों को सर्टिफिकेट, मेडल तथा मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई के कलाकार ओम प्रकाश मिश्रा और सेराज थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरविंदर सिंह सेठी, वाइस चेयरमैन झारखंड स्टेट माइनॉरिटी कमिशन रांची तथा कृष्णा पार्क डोरंडा के अध्यक्ष सतीश थे।

गाने का मंच मिला

उन्होंने कहा की यह ऐसा मंच मिला है जहां रांची तथा आस पास के कलाकार जो गायन के क्षेत्र में हैं उन्हें गाने का मंच मिला है। उन्होंने ऑर्गेनाइजर्स को धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अरशद ओबेद, रंजन मिश्र, डाक्टर पोम्पा, भावना ने योगदान दिया। रांची म्यूजिकल ग्रुप के संस्थापक वारिश, ऐनुल तथा सभी सदस्यों का सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, साबिर हुसैन, एक कलाकार के रूप जानी मानी सख्शियत हैं। उन्होंने मुकेश की पेंटिंग ऑन द स्पॉट, म्यूजिक के साथ जुगल बंदी करते हुए बनाया। ज्ञात हो हुसैन का नाम स्पीडी पेंटिंग बनाने के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आईफा इन्टरनेशनल सह रांची म्युजिकल ग्रुप वाजिद अंजुम, तबरेज़ अंसारी, साजिद, ऐनुल हक, मो। इरफान, मो। शमीम, मो.मुन्ना,अब्दुल रब, सोहेल खान, शमशाद खान, मो। शमशाद के अलावा कार्यक्रम में दैनिक जागरण आई नेक्स्ट ने एक्सक्लूसिव मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।