RANCHI: तुपुदाना पुलिस ने एरिया से एक फ्भ् वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक का रंग गोरा है और शव अ‌र्द्धनग्न की स्थिति में था। पुलिस ने घटनास्थल से पानी का बोतल, दो सेट कपड़ा, खून से सना पत्थर आदि बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही हटिया डीएसपी विकास कुमार पांडेय, तुपुदाना ओपी प्रभारी रामदेव रवि, धुर्वा इंस्पेक्टर तालकेश्वर राम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। एसआइटी का गठन, उपलब्धि शून्य राजधानी रांची में अपराधी फिर से सिर उठाने लगे हैं। कहीं अपराधी रंगदारी नहीं मिलने पर गोली चला रहे हैं तो कहीं जमीन के कारोबार में संलिप्त रहने के कारण फायरिंग को अंजाम दिया जा रहा है। इन मामलों में पुलिस की उपलब्धि नगण्य रही है। एक माह में आधा दर्जन से अधिक हत्या के मामले सामने आए हैं। अधिकतर मामलों में एसएसपी ने एसआइटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया था, लेकिन एसआइटी की उपलब्धि भी जीरो है। । इन-इन घटनाओं को दिया है अंजाम -0ब् नवंबर: सदर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के मालिक सहित दो पर दिनदहाड़े फायरिंग हुई। मामले में एसआइटी का गठन हुआ है, लेकिन नतीजा शून्य है। -ख्भ् अक्टूबर: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के न्यू जगन्नाथपुर में बिरसी लिंडा नामक महिला की हत्या उसके पति कोंदा महली ने कर दी। पुलिस अभी तक आरोपी पति को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। -ख्फ् अक्टूबर: बुंडू के दशम फॉल के हेसापीड़ी में रात में तीन महिलाओं की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। क्फ् दिन बाद भी एसआइटी के हाथ खाली हैं। -ख्ख् अक्टूबर: सदर थाना क्षेत्र के गढ़ा टोली निवासी रॉक गार्डेन कर्मी प्रदीप होरो की गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसके घर से कुछ ही दूरी पर ही अज्ञात अपराधियों ने गोली मारी थी। पुलिस अब तक हत्यारों को नहीं पकड़ सकी है। -ख्ख् अक्टूबर : बरियातू नयाटोली निवासी गायब सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कर दी गई थी। ख्म् अक्टूबर को शव शंकरनगर नाले से मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। गुस्साए लोगों ने थाना भी घेरा था। -क्7 अक्टूबर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बनवारी कांप्लेक्स में गार्ड श्यामचंद्र मुंडा की गला रेतकर उसकी पत्‍‌नी के सामने ही हत्या कर दी गई। पुलिस अबतक मामले में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। क्ब् अक्टूबर: डोरंडा में पूर्व पार्षद के भाई शंभू राम की दिनदहाडे़ गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक हत्यारे को नहीं पकड़ सकी है। क्वोट सभी मामलों में आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीम अपने स्तर से काम कर रही है। -एवी होमकर, डीआईजी, रांची