रांची (ब्यूरो) : परिवहन विभाग द्वारा ओडि़शा के साथ-साथ पटना और कोलकाता के लिए भी नए रूट पर परमिट जारी किया जाएगा। इन नई रूटों पर अधिकतर एसी बसें चलेंगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ओडि़शा और झारखंड के परिवहन विभाग केअधिकारियों के बीच नई रूटों का संचालन करने की सहमति बन गई है। पेसेंजर्स रात में बस बैठेंगे और सुबह आराम से गंतव्य तक पहुंच जाएंगे।

यात्री सुरक्षा का खास ध्यान

ओडि़शा सरकार की ओर से बैठक की कार्यवाही जारी होने पर रूट परमिट जारी किया जाने लगेगा। जानकारी के अनुसार नए रूटों पर बसों को परमिट शर्तों के साथ दिया जाएगा। यात्री सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा। नए रूटों का चयन झारखंड के गांव को प्रखंड से, प्रखंडों को जिला मुख्यालय से जोड़ते हुए राजधानी और मुख्य शहरों से जोड़ा जा रहा है, ताकि गांव और शहर के बीच बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

नया रूट परमिट जारी होगा

बिहार-ओडिशा वाया झारखंड पर नए सिरे से कवायद शुरू होगा। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार-ओडिशा के बीच वाया झारखंड चलने वाली बसों के रूट पर झारखंड की बसों को भी परमिट देने की कवायद की जा रही है। उडिशा और बिहार परिवहन की बसें झारखंड के रास्ते से 18 रूटों पर चलती हैं। झारखंड सरकार का मानना है कि इन रूटों पर झारखंड की बसों को भी परमिट मिले। ओडिशा इस पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गया है। जल्द बिहार के साथ बातचीत की जाएगी।

अधिकतर एसी बसें होंगी

रांची से हर दिन अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग शहरों के लिए वर्तमान में 400 बसें चल रही हंै। इनमें से बहुत सारी बसें नन-एसी हैं। लंबी दूर की बसों में नन एसी होने से पैसेंजर भी अब इनमे बैठने में आनाकानी करते हैं। जब 140 नई रूटों के लिए परमिट जारी किया जाएगा तो इन रूटों पर कुछ नई बसें भी खरीदी जाएंगी। नई बसों में अब अधिकतर एसी बसें हीं होंगी। ऐसे में अब लोगों को लंबी दूरी की सफर आरामदायक हो जाएगा।

100-800 किलोमीटर रूट

झारखंड से ओडिशा के बीच बसों के रूट की लंबाई 100 से लेकर 800 किलोमीटर तक है। अभी भी कई शहरों के लिए गाडिय़ां चल रही हैं, लेकिन जल्द ही दोनों राज्यों के लगभग हर शहर को बस परिवहन के माध्यम से जोड़ा जाएगा।