कुल पॉजिटिव - 108158

रिकवर - 105040

एक्टिव केसेज - 2160

मौत - 958

------------

- राज्य भर में 237 नए संक्रमित मिले, 316 हुए संक्रमण से मुक्त

- 18 जिलों में इक्का-दुक्का ही नए संक्रमितों की हुई पहचान

कोरोना संक्रमण का दायरा सिमटता जा रहा है। पहले जहां राज्य के 15 से भी ज्यादा जिलों में हर जगह 10 से ज्यादा मरीज मिल रहे थे, वहीं अब केवल 6 जिलों में अधिक मरीज मिल रहे हैं। रांची में अब भी सबसे ज्यादा संक्रमितों की पहचान हो रही है। बुधवार को रांची में 92 नए संक्रमितों की पहचान हुई। वहीं 161 रिकवर भी हुई। राज्य भर में 237 इन्फेक्टेड केसेज मिले। दूसरी ओर, 316 मरीज संक्रमण से मुक्त भी हुए। रांची के अलावा जमशेदपुर में सबसे ज्यादा (33) मरीज संक्रमण से मुक्त हुए। वहीं बोकारो में भी 28 ने कोरोना को मात दी।

कहां से मिले कितने मरीज

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 237 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 92, बोकारो से 18, देवघर से 10, धनबाद से 14, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 38, गढ़वा से 4, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 3, गुमला से 1, हजारीबाग से 6, जामताड़ा से 1, खूंटी से 6, कोडरमा से 1, लातेहार से 2, लोहरदगा से 4, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 12, साहिबगंज से 4, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 4, पश्चिमी सिंहभूम से 5 नए मरीज शामिल हैं। राज्य में अब तक 108158 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इसमें 105040 लोगों ने संक्रमण को मात दिया है। दूसरी ओर अब तक राज्य भर में 958 की मौत भी हुई है। इस प्रकार अब 2160 एक्टिव केसेज बचे हैं।

तीन की हुई मौत

राज्य के तीन जिलों में बुधवार को एक-एक मरीज की मौत कोरोना से हुई। इन जिलों में देवघर, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं। अब तक सबसे ज्यादा 350 लोगों की मौत जमशेदपुर में हुई है। इसके बाद रांची के 193 मरीजों ने दम तोड़ा है।