RANCHI: रांची नगर निगम के जिम्मे शहर की सफाई से लेकर सेनेटाइजेशन का काम है। इसके अलावा सिटी का डेवलपमेंट वर्क भी नगर निगम ही देखता है। ऐसे में निगम सिटी के लोगों से कचरा कलेक्शन के लिए हर महीने वेस्ट यूजर चार्ज वसूलता है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन पीरियड का वेस्ट यूजर चार्ज सिटी की दुकानों और प्रतिष्ठानों को नहीं देना होगा। इसपर नगर निगम परिषद की बैठक में सहमति बन गई है, जिससे कारोबार करने वाले तबके को बड़ी राहत मिली है। बताते चलें कि वेस्ट यूजर चार्ज माफ करने के अलावा लॉकडाउन का होल्डिंग टैक्स माफ करने की भी गुहार संचालकों ने लगाई थी।
दुकानों-प्रतिष्ठानों का चार्ज है हाई
घर से लेकर मॉल और बड़े प्रतिष्ठानों के लिए वेस्ट यूजर चार्ज अलग-अलग निर्धारित है। जहां 50 रुपए से लेकर 5000 तक वेस्ट यूजर चार्ज नगर निगम वसूलता है। ऐसे में कामर्शियल दुकानों का 500 से लेकर 1000 तक चार्ज है। जबकि रेस्टोरेंट और मॉल का चार्ज अधिक है। वहीं हॉस्पिटल्स, होटल और शॉपिंग कांप्लेक्स में 10,000-15,000 रुपए महीने का चार्ज है। जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन पीरियड में जितने दिन दुकानें-प्रतिष्ठान बंद रहे उसका वेस्ट यूजर चार्ज नहीं देना है। दुकानें बंद रहने की स्थिति में नगर निगम की ओर से उन्हें छूट दी गई है।
कैटेगरी व मंथली चार्ज(रुपए में)
ढाबा के लिए 350
होटल, गेस्ट हाउस
10 रूम - 1000
11 से 20 रूम - 1500
21-30 रूम - 2000
30 से 50 रूम - 5000
50 से ऊपर रूम - 10000
फाइव स्टार एवं उससे ऊपर 15000
धर्मशाला - 800
रेस्टोरेंट के लिए - 1500
बेकरी फूड कोर्ट, बेकरी आउटलेट - 1000
स्वीट्स शॉप - 1000
फास्ट फूड - 500
शॉपिंग कांप्लेक्स (एसी) - 10000
शॉपिंग कांप्लेक्स (नॉन एसी) - 5000
गैराज, वर्कशॉप, इंडस्ट्री
डॉमेस्टिक व स्माल - 500
मीडियम - 2000
बड़े - 5000
सिनेमा हॉल - 5000
दुकान
होलसेल दुकान - 1500
मुख्य बाजार का दुकान - 1000
मोहल्ले की दुकान - 250
अन्य दुकान -150
गोदाम कोल्ड स्टोरेज - 1500
सब्जी व फल दुकान - 200
ऑफिस
दो रूम तक -100
3 से 5 -250
6 से 10 - 1000
11 से 20 - 1500
20 से ऊपर - 2500
हॉस्पिटल, डिस्पेंसरी, लैबोरेट्री
बिना बेड - 400
20 बेड - 5000
20 से 50 - 10000
50 से ऊपर - 20000
स्कूल, कोचिंग, इंस्टीट्यूट
सरकारी - 200
गैर सरकारी - 1000
रेजिडेंशियल 50 रूम - 2000
रेजिडेंशियल 50 रूम से अधिक - 5000
मैरेज हॉल, बैंक्वेट हॉल
3000 स्क्वायर मीटर - 2500
3000 स्क्वायर मीटर से अधिक - 5000
लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी, जिसे नगर निगम परिषद ने मंजूरी दे दी है। अब कोरोना काल में बंद रहीं दुकानें, आफिस और प्रतिष्ठानों का यूजर चार्ज नहीं लगेगा।
-संजीव विजयवर्गीय, डिप्टी मेयर, रांची