RANCHI: अब रांची के नाम निवेश बांड। यानी रांची शहर अपने विकास के लिए इन्वेस्टमेंट का जुगाड़ कर सकेगा। रविवार को सरकार ने अटल नवीकरण, शहरी परिवर्तन मिशन अमृत व स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत देश के 9ब् शहरों की निवेश संबंधी रेटिंग जारी की। इसमें झारखंड से सिर्फ रांची को निवेश बांड जारी करने का मौका मिला है। वहीं आदित्यपुर, चास, गिरिडीह व हजारीबाग पिछड़ गए हैं। रांची को जहां बीबीबी ग्रेड मिला है, वहीं आदित्यपुर, चास, गिरिडीह को बीबी तथा हजारीबाग को बी ग्रेड दिया गया है।

हजारीबाग बहुत पीछे

शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तह्त शहरों के नगर निगमों को क्रेडिट रेटिंग दी गई है। इसमें नई दिल्ली, नवी मुंबई और पुणे ने एए प्लस रेटिंग पाते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। वहीं ओडि़शा का भद्रक नगर निगम इस सूची में सबसे नीचे रहा। इसके अलावा बी ग्रेड में ओडि़शा के बरीपदा एवं पुरी तथा झारखंड का हजारीबाग शामिल किया गया है। सबसे नीचे ओडिशा के भद्रक को जगह मिली है। इन शहरों में फ्9 शहरों को रेटिंग सुधारने के लिए क् साल का समय मिलेगा, जिसमें वे आवश्यक सुधार करके निवेश अनुकूल ग्रेड हासिल कर सकेंगे।

पांच ग्रेड में ख्0 रेटिंग्स (बॉक्स)

सरकार ने जो रेटिंग जारी की है, उसके तहत पांच ग्रेड हैं। एएए से डी तक कुल ख्0 रेटिंग्स जारी की गई है। बीबीबी से नीचे रेटिंग वाले शहरों को म्युनिसिपल बांड जारी करने के लिए अपेक्षित रेटिंग हासिल करने के प्रयास करने होंगे और अपनी रेटिंग में सुधार लाना होगा। क्रेडिट रेटिंग स्थानीय शहरी निकायों की परिसम्पत्तियों और राजस्व स्त्रोतों, पूंजी निवेश के लिए उपलब्ध संसाधनों, डबल एंट्री अकाउंटिंग प्रैक्टिस और अन्य शासन पद्धतियों के आधार पर जारी की गई है।

पांच शहरों की रेटिंग (बॉक्स)

झारखंड के पांच शहरों की रेटिंग जारी की गई है। इसमें निवेश लायक रेटिंग सिर्फ रांची शहर को समझा गया है। रांची शहर को बीबीबी ग्रेड मिला है, इस ग्रेड को निवेश रेटिंग के अनुकुल माना गया है। जबकि झारखंड के आदित्यपुर, चास, गिरिडीह को निवेश रेटिंग हासिल करने को कहा गया है।