रांची (ब्यूरो) । शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब रांची में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री चैती दुर्गा मंदिर के सभी लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व एक दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामना दिया। अत: श्री चैती दुर्गा मंदिर, भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया।

भोग बांटा गया

मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा के द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर परिसर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया, इसमें खिचड़ी, अचार,चिप्स एवं चोखा आदि वितरण किया गया। इस होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, उदय साहू, रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), शंकर दुबे,महावीर मंडल अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू, मंत्री दीपक ओझा,गोपाल पारीक,बिन्दुल वर्मा, अन्नू कुमार, राहुल सिंह, विशाल कृष्णा, विनोद बर्मन, अजय हमेवासिया,उमंग सुल्तानिया, कुश अग्रवाल, शुभम वर्मा, धीरज बोरा, मनीष शेठी,शेखर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजू चौरसिया, महेंद्र वर्मा,नमन भारतीय,राहुल रजक,संजय तिवारी, करण सिंह, मोहित रजक, आयुष रजक (पवन), आकाश रजक, अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक,अभिषेक रजक (बाबू), प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे। यह जानकारी श्री चैती दुर्गा मंदिर के पूर्व प्रवक्ता नमन भारतीय ने दिया।