रांची (ब्यूरो) । शॉप टू शॉप व्यापार और व्यापारियों के लिए आदित्य विक्रम आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने आज अप्पर बाजार के व्यवसायियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान व्यापारियों ने बताया कि अप्पर बाजार की गलियों में सडक़ें काफी खराब हैं, जिसे दुरुस्त कराना बहुत जरूरी है। इस इलाके में पुरानी बिल्डिंगों के नक्शे रेगुलराइज नहीं हैं। यहां लोग कई सालों से रह रहे हैं। हाल में ही कुछ समय पहले इस इलाके में कई दुकानों के ताले तोड़े गए थे।

मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग हो

व्यापारियों ने कहा की इस इलाके में मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग की काफी आवश्यकता है। रंगरेज गली में भी चेन स्नेचिंग वगैरा की काफी लूटपाट होती है। व्यापारियों ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस को सरल करना काफी आवश्यक है, रेंटेड प्रॉपर्टी के लिए अलग नियम बनना चाहिए एवं बिजली की व्यवस्था को ठीक करना चाहिए अप्पर बाजार एवं जितने भी पुराने भीड़भाड़ वाले इलाके हैं उसमें सरकार के तरफ से सार्वजनिक कैमरा लगाना काफी आवश्यक है। बाजार समिति पंडरा में भी कपड़ों का वेंडर मार्केट एवं टेक्सटाइल मार्केट बनना बहुत जरूरी है।

फोर व्हीलर पार्किंग जरूरी

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए बकरी बाजार में फोर व्हीलर पार्किंग और बाजार टाड़ में टू व्हीलर पार्किंग अभी तत्काल के लिए व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा की प्रशासन से व्यापारियों ने पुलिस पेट्रोलिंग की मांग की है। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। अपर बाजार में बाजार टांड़ नगर निगम की संपत्ति है लेकिन उस पर जबरन लोगों का कब्जा है। इसे खाली कराकर पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए। कराई जा सकती है एवं इस इलाके में लूटपाट और चोरी की घटनाएं होती हैं। मौके पर नवीन जैन, मनोज सरावगी, हरीश जलान, पिंटू मुरारका, रंजीत बुधिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के जॉइंट सेक्रेटरी रोहित पोद्दार, सुनील सरावगी, रांची थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विक्रम केतावत, रांची होजरी संघ के सेक्रेटरी लख राज अरोड़ा, संजय कुमार बोरा, प्रोफेशनल्स कांग्रेस रांची महानगर अध्यक्ष कृष्णा सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो, विवेक धान आदि लोग मौजूद थे।