--विभावि के कॉन्वोकेशन में शामिल हुए राष्ट्रपति, 22 स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI (9 छ्वड्डठ्ठ): झारखंड में 34 परसेंट कोयला, 21 परसेंट आयरन के अलावा लौह अयस्कों का भंडार है। इंडस्ट्रीज के सपोर्ट से राज्य की सूरत बदली जा सकती है। इसमें शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होगा। यह बातें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कॉन्वोकेशन में कहीं। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप के अंदर इतनी क्षमता है कि सही मार्गदर्शन पाकर आप देश और राज्य की उन्नति में सहयोग कर सकते हैं। कभी भी नर्वस न हों, टेक्निकल जानकारी आपको आगे बढ़ाने में सहायक होगी। कॉन्वोकेशन के दौरान राष्ट्रपति ने 22स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और डिग्री प्रदान किया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सातवें कॉन्वोकेशन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देते हुए कहा कि हमारे पुराने मित्र यशवंत सिन्हा अब डॉ यशवंत सिन्हा के रूप में जाने जाएंगे। इस मौके पर झारखंड की गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हमारा जोर है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन उसी दिशा में काम करे।

रांची में सिक्योरिटी टाइट

राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए रांची एयरपोर्ट के आसपास की सड़कों को खाली करा दिया गया है। एयरपोर्ट से राजभवन मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। प्रशासन ने सौ से अधिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति के कार्केड में 23 गाडि़यों का काफिला है। हजारीबाग से लौटने के बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से राजभवन पहुंचे। शाम 6.30 बजे उन्होंने आड्रे हाउस में नवनिर्मित आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इसके बाद शाम 6.45 बजे झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिलान्यास किया।

एयरफोर्स के विमान से आए रांची

इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे वायु सेना के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से विनोबा भावे विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से हजारीबाग रवाना हो गए। रांची एयरपोर्ट पर गवर्नर द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति के आज के कार्यक्रम

सुबह 10.30 बजे खेलगांव में निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन के प्रोग्राम में शामिल होंगे।

दोपहर 12.00 बजे बीआईटी, मेसरा के कॉन्वोकेशन में शामिल होंगे।

दोपहर बाद लगभग 3.00 बजे नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।