बिजनेस कम्यूनिटी है खौफजदा
सिटी में प्रॉपर्टी डीलर्स के लगातार मर्डर होने से बिजनेस कम्युनिटी में खौफ समा गया है.अब वे अपनी सुरक्षा को लेकर लगातार चिंतित रह रहे हैैं। लेकिन उन्हें न तो एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से सिक्योरिटी मुहैया कराई जा रही है और न ही इसके लिए कोई खास इंतजाम किए गए हैैं। भय और सुरक्षा के नहीं मिलने के कारण सिटी के कई बिल्डर और प्रॉपर्टी डीलर अपने ठिकाने के बारे में किसी को भी बताने से कतरा रहे हैैं। उन्हें अब पुलिस पर भरोसा ही नहीं रहा।

दिनेश गोप ने महेश्वर पर दो बार किया था हमला
 हत्या करने से पूर्व महेश्वर सिंह पर दिनेश गोप और उसके गुर्गों ने दो बार जानलेवा हमला किया था। लेकिन दोनों ही बार वे हमले में बाल-बाल बच गए थे। पिस्का मोड़ श्री चुरूवाला होटल के सामने उनकी हत्या धोखे में ही की गई।

परिचित से कर रहे थे बात
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महेश्वर सिंह अपने परिचित संजय सिंह से झुककर कर बात कर रहे थे। उसी क्रम में पीछे से एक बाइक सवार पर तीन क्रिमिनल्स वहां आ गए। जैसे ही महेश्वर सिंह ने पीछे मुड़कर देखा कि क्रिमिनल्स ने उन पर दनादन गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। आनन-फानन में उन्हें उठाकर रिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

PLFI के खिलाफ थे महेश्वर सिंह
महेश्वर सिंह के बारे में अब तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक लापुंग, ककरिया और महुगांव में वह दिनेश गोप समेत अन्य पीएलएफआई समर्थकों के लिए मजबूत ढाल बनकर खड़ा हो जाते थे। चुनाव वगैरह में उनकी भूमिका काफी सराहनीय होती थी। वे लोहरदगा के सांसद रामेश्वर उरांव और बंधु तिर्की के भी नजदीकी थे। किसी भी समारोह या अन्य कार्यक्रमों में जहां उन्हें शक होता था, वे अपने लड़ाकों को वहां हथियार के साथ खड़ा कर देते थे। इससे पीएलएफआई गिरोह बिखर सा गया था।

पुलिस के थे helper
महेश्वर सिंह पुलिस के मददगार थे। मदद के नाम पर वे पुलिस वालों को हर तरह से मदद किया करते थे। खासकर उन्हें यह पसंद नहीं था कि उनके गांव में आकर कोई रंगदारी करे और ग्रामीणों को तंग करे। उनके जयनाथ साहू से अच्छे संबंध थे। महेश्वर सिंह हाल के दिनों में अपने घर के समीप ही डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदनेवाले थे। इसके लिए उनका सौदा चल रहा था। एक दो दिनों मेंं डील भी फाइनल होनेवाली थी। महेश्वर सिंह का अंतिम संस्कार बनारस में होगा। ट्यूजडे को लापुंग और कर्रा से कई लोग रिम्स के पोस्टमार्टम हाउस आए थे, सभी ने उनकी मौत पर अफसोस जताया।