रांची (ब्यूरो) । भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, फिरोज रिजवी मुन्ना एवं रंजीत महतो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विवेकानन्द चौंक डोरंडा से भारत जोड़ो यात्रा निकाली।

हाथों में श्लोगन लिखे हुए महंगाई से नाता तोड़ो भारत जोड़ो,मिले कदम जुड़े वतन,गरीब की थाली की रोटी- बढ़ती महंगाई ने कर दी छोटी के पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरकर अम्बेडकर चौंक डोरंडा में समाप्त हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा की देश में जिस प्रकार से नफरत का माहौल बना है, संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, संवैधानिक संस्थाओं के साथ समझौता किया जा रहा है, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती चली जा रही है, रुपए का अवमूल्यन हो रहा है और बड़े-बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं, इसके खिलाफ मजबूत आवाज उठाने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही और इसलिए आज भारत जोड़ो यात्रा में हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लोग शामिल हो रहे हैं।

अभियान सफल हुआ

उन्होंने कहा की नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो का हमारा अभियान सफल हुआ और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से नफऱत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोलने जैसा साहसिक और सराहनीय कदम उठाने वाले राहुल गांधी के हाथों मजबूत इतिहास की नीव पर बुलन्द भविष्य का निर्माण होगा। भारत जोड़ो यात्रा में लालजी प्रसाद, विजय तिर्की, धनंजय पासवान, केशव महतो, विजय तिर्की, साजन अंसारी, प्रेमजीत तिर्की, अमन तिर्की, समेत अन्य उपस्थित थे।