रांची (ब्यूरो) । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के द्वारा डॉ आनंद कुमार ठाकुर, जंतु विज्ञान विभाग, रांची यूनिवर्सिटी, रांची को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी एप्लीकेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट (एटीएआरआई), जोन 5, पटना, बिहार के संस्थान प्रबंधन समिति का सदस्य नामित किया गया। यह संस्था कृषि में टेक्नोलॉजी के उपयोग पर योजना और कार्यान्वयन करती है। सदस्य के रूप में इनका कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।

तीन दर्जन रिसर्च पेपर

ज्ञात हो कि डॉ आनंद एग्रीकल्चरल कीट विज्ञान विशेषज्ञ है। इसमें तीन दर्जन से ज्यादा शोध पत्र तथा दो पुस्तक प्रकाशित हैं। उनके सदस्य चुने जाने पर डॉ वंदना कुमारी, विभागाध्यक्ष जंतु विज्ञान विभाग, रांची विश्वविद्यालय, डॉ नयनी सक्सेना, डॉ सीमा केसरी, डॉ रोहित श्रीवास्तव, डॉ सोनी तिवारी और डॉ नीता लाल समेत अन्य ने शुभकामनाएं दी है।