रांची (ब्यूरो)। अपनी शानदार एथलेटिकिज्म का प्रदर्शन करते हुए, डीपीएस रांची के स्टूडेंट्स ने सीबीएसई ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप 2023, सीबीएसई क्लस्टर 3 एथलेटिक्स मीट 2023 और सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रौशन किया है।

बच्चियों का दबदबा

डॉ डीवाई पाटिल स्कूल, पटना में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन चेस चैंपियनशिप 2023 में अंडर-14 गल्र्स टीम (अणिमा ठाकुर, आद्या रंजन, क्याना मल्होत्रा और अनन्या झावर) चैंपियन बनीं, जबकि अंडर-19 गल्र्स टीम (अदिति ठाकुर, वान्या मैनी, अदिति राज और स्वेता बिसोई) ने फस्र्ट रनरअप स्थान हासिल किया। अनिमा ठाकुर, आद्या रंजन, क्याना मल्होत्रा और अदिति राज ने 'बोर्ड पुरस्कारÓ भी हासिल किया क्योंकि उन्होंने अपने समूह के प्रत्येक प्रतिद्वंद्वी को हराया था। अंडर-14 और अंडर-19 गल्र्स टीम ने नवंबर माह में नोएडा में होने वाले इस प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए भी क्वालिफाई किया।

कूद में भी बच्चे आगे

विकास विद्यालय, रांची में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर - 3 एथलेटिक्स मीट 2023 में, ओंकार श्रेष्ठ ने हाई जंप (लड़कों की अंडर -17 श्रेणी) में रजत पदक और लांग जंप (लड़कों की अंडर -17 श्रेणी) में कांस्य पदक हासिल किया, अर्शदीप सिंह ने लांग जंप में बॉयज (अंडर -19 श्रेणी) में रजत पदक प्राप्त किया। अर्शदीप सिंह, मानस सिंह राजपूत, श्रेयश विनय महाराज और सुनील जेस के समूह ने 4 गुना 400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। साथ ही, ओंकार श्रेष्ठ और अर्शदीप सिंह ने नवंबर माह में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

जूडो में भी मिला पदक

सीबीएसई ईस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप 2023 में, फरहान अहमद ने अंडर-17 लड़कों (81 किलोग्राम वजन वर्ग) में कांस्य पदक हासिल किया। चैंपियनशिप नॉलेज ग्राम इंटरनेशनल स्कूल, पटना में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने विजयी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।