भारतीय युवक संघ

-70 फीट ऊंचा होगा पंडाल, दोनों ओर होंगे पहाड़

--40 लाख रुपए खर्च होंगे इस बार आयोजन पर

--30 लाख रुपए का बन रहा है भव्य पंडाल

--03 लाख रुपए की होगी मां की प्रतिमा

--38 फीट लंबी होगी मां दुर्गा की प्रतिमा

--34 फीट लंबी होगी अन्य देवताओं की मूर्ति

--दिन-रात मेहनत कर रहे हैं बंगाल के कारीगर

ह्मड्डठ्ठष्द्धद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

RANCHI: भारतीय युवक संघ के बकरी बाजार स्थित पूजा पंडाल में मां दुर्गा ग्लोब के अंदर नजर आएंगी। ग्लोब में विश्व का मानचित्र दिखाई देगा। इस पंडाल की ऊंचाई 70 फीट है। इस पंडाल के दोनों ओर पहाड़ रहेंगे। पर इस ग्लोब में चीन और पाकिस्तान गायब रहेंगे। संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध अच्छे नहीं हैं। इस वजह से इन्हें ग्लोब में जगह नहीं दी गई है। नक्शे के सामने भारत का मानचित्र रहेगा। इसके नीचे हिन्दू, मुस्लिम और ईसाई धर्म के लोग हाथों में तिरंगा लिये नजर आएंगे। पहाड़ के बीच में भगवान भोलेनाथ की आकृति रहेगी और उनकी जटा से मां गंगा अवतरित होती नजर आएंगी। यह जल पहाड़ के नीचे स्थित शिवलिंग में गिरेगा।