RANCHI: होल्डिंग टैक्स से रांची नगर निगम का राजस्व एक साल में ही भ्भ् करोड़ से घटकर भ् करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। जिसे लेकर रांची नगर निगम के अधिकारियों की टेंशन बढ़ने लगी है। गौरतलब हो कि फाइनेंशियल इयर ख्0क्म्-क्7 में डेढ़ लाख लोगों ने सेल्फ एसेसमेंट कराया था। जिससे रांची नगर निगम को भ्भ् करोड़ रुपए की आमदनी हुई थी। लेकिन, इस साल दिसंबर शुरू हो चुका है। इसके बावजूद टोटल कलेक्शन का दस परसेंट रेवेन्यू भी नगर निगम को नहीं मिल पाया है। ऐसे में अगले साल के बजट को लेकर भी अभी से ही अधिकारियों की नींद उड़ गई है। हालांकि, फाइनेंशियल इयर खत्म होने में अभी चार महीने बाकी हैं। फंड के अभाव में कैसे होगा विकास निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल राजस्व में कमी आई है। हाउस होल्डर्स पर पेनाल्टी लगाने के बाद भी संतोषजनक आंकड़ा नहीं पहुंचेगा। चूंकि कई लोग अपना होल्डिंग टैक्स भरते आ रहे थे। वहीं कई नए हाउस होल्डर्स ने भी अपने भवन का सेल्फ एसेसमेंट कराया था। इस साल राजस्व में कमी आने से निगम के पास प्लानिंग बनाने के लिए फंड भी उपलब्ध नहीं हो पाएगा। ऐसे में रांची नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यो पर भी रोक लग सकती है।