रांची(ब्यूरो)। राजधानी रांची के आम लोगों को घर का नक्शा पास कराने के लिए रांची नगर निगम में एक विंग तैयार किया जाएगा। इसमें नक्शा पास कराने से संबंधित हर समस्या का समाधान किया जाएगा। सरकार के नियम के अनुसार तय समय सीमा के अंदर नक्शा पास होगा, आम लोगों का नक्शा कैसे आसानी से पास हो जाए, इस सिस्टम को दुरूस्त करना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। यह कहना है

मुहल्ले के आखिरी छोर तक साफ हो

शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेवारी रांची नगर निगम के पास है। शहर की हर गलियों तक को साफ रखने पर काम किया जाएगा। हर वार्ड की अंतिम गली तक हर दिन सफाई हो इस पर फोकस रहेगा। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम निगम कर रहा है। इसके लिए एजेंसी चयन का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। एजेंसी का चयन होते ही काम में तेजी आएगी।

गिला-सूखा कचरा अलग हो

शहर में जो गीला और सूखा कचरा घरों से निकलता है, उसको अलग-अलग करके ही घरों से कलेक्ट किया जाएगा, ताकि इसका निष्पादन करने में परेशानी नहीं हो। निगम की टीम जब कचरा कलेक्ट करेगी उसी समय गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कलेक्ट करेगी।

डंप कचरा का होगा निस्तारण

झिरी में कई साल से कचरा डंप है। उसके निस्तारण के लिए जल्द से जल्द काम किया जाएगा। इस प्लांट पर एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू करना है, लेकिन बरसात के कारण परेशानी आ रही है। जल्द ही सड़क बन जाने के बाद गेल एजेंसी द्वारा प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

सभी नाले को ठीक करना है

रांची में बारिश के दिनों में नाले की समस्या सबसे बड़ी है। बारिश में यह विकराल रूप भी ले लेता है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। शहर में 50 नाले चिन्हित किए गए हैं, इनमे 15 नालों पर काम चल रहा है। अभी बरसात का समय है, इसलिए सभी नालों की बेरिकेडिंग की गई है। नाले के आसपास रहने वाले लोगों को अवेयर भी किया जा रहा है कि संभल कर रहें। जल्दी ही सभी नालों को ठीक कर लिया जाएगा।

एक नजर इधर भी

1. इसलिए लोग आगे नहीं आ रहे

रांची नगर निगम तो कम शुल्क लेता है, लेकिन श्रम विभाग को अधिक शुल्क जाता है। नगर निगम में तीन रुपए प्रति वर्ग फीट के हिसाब से शुल्क लेता है, जबकि 14 रुपए प्रति वर्ग फ ट के हिसाब से लेबर सेस लिया जाता है।

2. तो 17 हजार खर्च होगा

अगर किसी को 1000 वर्ग फीट की एक मंजिल इमारत का नक्शा पास कराना है तो उसे 3000 रुपये नगर निगम को और 14,000 रुपये लेबर सेस के तौर पर देने होंगे, इस तरह कुल 17000 रुपए का खर्च आएगा।

3. खतियान व म्यूटेशन जरूरी

नक्शा पास कराने के लिए खतियान और म्यूटेशन जरूरी है। इसके अलावा होल्डिग नंबर, जमीन के कागजात के तौर पर सेल डीड रेंट रसीद और अगर आदिवासी जमीन है तो उस पर सक्षम प्राधिकार का सीएनटी फ्री अनुमति भी चाहिए।

4. 12 साल में 8768 नक्शे पास

रांची नगर निगम ने वर्ष 2009 से नक्शा पास करने का काम शुरू किया। पहले नक्शा पास करने का काम आरआरडीए के पास था। ïवर्ष 2009 से पहले आरआरडीए ने लगभग 4000 नक्शे पास किए थे। इस तरह रांची नगर निगम ने 12 साल में अब तक करीब 8768 नक्शे पास किए हैं। एक साल में लगभग 800 नक्शे स्वीकृत किए जाते हैं।