रांची (ब्यूरो) । रांची में उड़ान के सारे रिकॉड््र्स टूट गए हैं। एक दिन में 8361 पैसेंजर्स ने रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में पैसेंजर्स की आवाजाही रांची एयरपोर्ट से नहीं हुई थी। इस उड़ान के साथ ही रांची तेजी से स्मार्ट मेट्रोपॉलिटन सिटी की राह में आगे बढ़ चला है। यह व्यापार सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के मद्देनजर भी काफी अहम है।

फ्लाइट्स में भी इजाफा

रांची एयरपोर्ट पर इन दिनों यात्रियों की संख्या में और फ्लाइट की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रांची एयरपोर्ट से इस महीने अधिकतम 8300 यात्रियों ने एक दिन में अलग-अलग शहरों के लिए यात्रा की है। एक दिन में अधिकतम 52 फ्लाइट्स का आना-जाना हुआ है। बता दें कि रांची एयरपोर्ट से एवरेज 7000 से 7500 यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस महीने बहुत अधिक यात्रियों ने सफर किया है। रांची एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए सीधी विमान सेवा होने के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

एयरपोर्ट पर बढ़ रहीं फैसिलिटीज

अगस्त महीने को पूरा होने में अभी भी दो दिन बचे हुए हैं। रांची एयरपोर्ट से एक दिन में 8300 यात्रियों ने सफ र किया है। 27 अगस्त को 50 उड़ानों में 8034 यात्रियों ने सफ र किया। वहीं 26 अगस्त को भी 52 फ्लाइट्स में 8361 यात्रियों ने सफ र किया है। यह उड़ानें घरेलू यात्रियों के लिए थीं। वैसे सात हजार के करीब यात्री रोजाना यात्रा कर रहे हैं। रांची एयरपोर्ट पर सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है।

आ रहा फेस्टिव सीजन

रांची में आने वाले हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। कोरोना के बाद से पहली बार ऐसा हो रहा है कि बड़ी संख्या में यात्री रांची से सफर कर रहे हैं। पिछले महीने इसका हर दिन औसतन सात हजार रहा है। रांची एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीनों की तुलना में बुकिंग में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है, एक अच्छा संकेत है। अगले महीने से फेस्टिव और टूरिस्ट सीजन है, इसलिए पर्यटकों के आने का ट्रेंड इसी तरह बरकरार रहने की उम्मीद है।

रैंकिंग में भी सुधार

रांची एयरपोर्ट की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। हवाई सफ र के मामले में रांची एयरपोर्ट से यात्री सबसे अधिक संतुष्ट हैं। पिछले साल की रैंकिंग में यह बात सामने आई है। यात्रियों को संतुष्ट करने के मामले में रांची एयरपोर्ट को देश भर में पहला स्थान मिला था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण कराया था। इसमें देश भर के 55 एयरपोर्ट ने शामिल थे। इनमें रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को पांच अंकों में से 4.99 अंक मिले थे।

पैसेंजर्स से लिया फीडबैक

एयरपोर्ट ऑथिरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हवाई यात्रियों से 35 प्वाइंट पर फ डबैक लिये गए थे। इनमें एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाएं, आवागमन के साधन, एयरपोर्ट से अन्य आवागमन के सुलभ साधन, पार्किंग, बोर्डिंग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ.-सफ ाई व्यवहार समेत कई प्वाइंट्स शामिल थे।

डेली 45-50 फ्लाइट््स

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हर दिन एवरेज 45 से 50 फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं। कई शहरों के लिए हर दिन सात हजार यात्री सफ र करते हैं। रांची एयरपोर्ट को 2019 में भी पहला स्थान हासिल हुआ था। एसीआई की ओर से हर दो साल पर यह सर्वे करवाया जाता है। रांची एयरपोर्ट से वर्तमान में एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज, एयर एशिया व विस्तारा एयरलाइंस समेत कुल 50 विमान उड़ान भरते हैं। रांची से सीधी विमान सेवा का लाभ शहरवासियों को मिल रहा है। दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदरबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद के लिए रांची एयरपोर्ट से सीधी विमान सेवा उपलब्ध है।