रांची (ब्यूरो) । डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातु में ऋषिबोध उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा सामूहिक हवन किया गया। प्राचार्य डॉ तापस घोष ने कहा कि शिवरात्रि के आवसर ही रात्रि प्रहर में बालक मूलशंकर को ज्ञान को बोध हुआ और वहीं आगे स्वामी दयानन्द के नाम से जाने गए। स्वामी दयानन्द ने भारतीय समाज की सामाजिक और राजनैतिक चेतना को जागृत किया। ऋषि बोध उत्सव मानस चेतना को जागृत एवं परिष्कृत करने के लिए संकल्प लेने वाला दिन है।

क्षमता साबित किया

प्राचार्य ने उपस्थित शिक्षिकाओं और महिला कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ दे महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने विपरित परिस्थितियों में स्वयं की क्षमताओं को साबित किया है। विद्यालय में शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राएं वैसे ही घुल मिल पाते हैं जैसा कि वे अपने मां के साथ, इससे उनमें सीखने की क्षमता और गति दोनों का संवर्धन होता है।

सेंट गेब्रियल की प्रिंसिपल हुईं सम्मानित

सेंट गेब्रियल और मोनिका विद्यालय एदलहातू बरियातू की प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा को जोहर कलमकार मंच झारखंड के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 में उनके साहित्यिक उपलब्धियां के आधार पर नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। प्राचार्या ने अपना आभार व्यक्त किया और बताया कि उनकी अगली काव्य संकलन की पुस्तक जल्दी ही प्रकाशित होकर आ रही है।