रांची (ब्यूरो) । रोटरी क्लब ऑफ, रांची द्वारा रोटरी हॉल में सहेली सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष डॉ विनय ढ़ानढ़निया, सहेली सिलाई सेंटर की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस सेंटर का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को सिलाई कौशल एवं सौंदर्य प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। ये शिक्षा मात्र 100 रुपए प्रति माह में दिया जाएगा।

उच्च गुणवत्ता की मशीनें

रोटरी क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि इस सेंटर में उच्च गुणवत्ता वाले सिलाई मशीनें और अन्य उपकरण उपलब्ध होंगे, जो महिलाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। चेयरमैन रश्मि अग्रवाल ने आशा जताया है कि यह सेंटर स्थानीय समुदाय में पॉजिटिव परिवर्तन लाएगा और महिलाओं को उनके जीवन में नई दिशा प्रदान करेगा।

सुखदेवनगर मंडल में चला मिट्टी संग्रह कार्यक्रम

राष्ट्रीय अभियान मेरी माटी मेरा देश के तहत शनिवार को भाजपा रांची महानगर के सुखदेवनगर मंडल के अंतर्गत कैलाश मंदिर, इरगुटोली एवं आस पास के मुहल्लों, घरों, मंदिरों से मिट्टी संग्रह का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सुखदेवनगर मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।