- वीमेंस कॉलेज दूसरे और गोस्सनर तीसरे स्थान पर
रांची यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल अखड़ा का समापन शुक्रवार को हो गया। दो दिनो तक चले इसे फेस्टिवल में सभी इंटर कॉलेजों ने हिस्सा लिया। कई अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें सभी कॉलेज के स्टूडेंट्स शामिल हुए। यूथ फेस्ट के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में ओवर ऑल चैंपियन मारवाड़ी कॉलेज रहा, तो वहीं वीमेंस कॉलेज दूसरे और गोस्सनर कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। अंतिम दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ग्रुप सांग, इंडियन और वेस्टर्न, वन एक्ट प्ले, डांस का आयोजन किया गया। इसमें सभी कॉलेज के स्टूडेंटस ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
ट्रॉफी और सर्टिफिकेट से सम्मानित
कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी की प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार और कुलसचिव डॉ अमर कुमार चौधरी शामिल हुए। अतिथियों के हाथों सभी विनर्स को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मारवाड़ी कॉलेज के इंटरमीडिएट इंचार्ज व कल्चरल सेल के हेड डॉ कुमार एएन शाहदेव के नेतृत्व में बच्चे यूथ फेस्टिवल में शामिल हुए। सभी बच्चों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। डॉ शाहदेव ने सभी स्टूडेंट को जीत की बधाई दी।
ये हुए विनर
क्लासिकल डांस
इशिता रॉय (निर्मला कॉलेज) - फर्स्ट
सूर्य कुमारी (डोरंडा कॉलेज) - सेकेंड
अनन्या (योगदा कॉलेज) - थर्ड
फोक ट्राईबल डांस
मांडर कॉलेज - फर्स्ट
मारवाड़ी कॉलेज - सेकेंड
निर्मला कॉलेज - थर्ड
फोक आर्केस्ट्रा
गोस्सनर कॉलेज - फर्स्ट
आरएलएसवाई कॉलेज - सेकेंड
निर्मला कॉलेज - थर्ड
स्कीट
मारवाड़ी कॉलेज - फर्स्ट
आरएलएसवाई कॉलेज - सेकेंड
आरयू पीजी डिपार्टमेंट - थर्ड
माईम
मारवाड़ी कॉलेज - फर्स्ट
गोस्सनर कॉलेज - सेकेंड
रांची वीमेंस कॉलेज -थर्ड
मिमिक्री
आरएलएसवाई कॉलेज - फर्स्ट
बिरसा कॉलेज खूंटी - सेकेंड
आरयू पीजी डिपार्टमेंट - थर्ड
कोलाज
बिरसा कॉलेज खूंटी - फर्स्ट
मारवाड़ी कॉलेज - सेकेंड
रांची वीमेंस कॉलेज - थर्ड
ऑन द स्पॉट पेंटिंग
रांची वीमेंस कॉलेज - फर्स्ट
निर्मला कॉलेज - सेकेंड
संत पॉल कॉलेज - थर्ड
कार्टून मेकिंग
गोस्सनर कॉलेज - फर्स्ट
आरयू पीजी डिपार्टमेंट - सेकेंड
योगदा कॉलेज - थर्ड
पोस्टर मेकिंग
निर्मला कॉलेज - फर्स्ट
मारवाड़ी कॉलेज - सेकेंड
डोरंडा कॉलेज - थर्ड
रंगोली
मारवाड़ी कॉलेज - फर्स्ट
जेएन कॉलेज धुर्वा - सेकेंड
मांडर कॉलेज - थर्ड
डिबेट
गोस्सनर कॉलेज - फर्स्ट
आरयू पीजी डिपार्टमेंट - सेकेंड
रांची वीमेंस कॉलेज - थर्ड
क्विज
बिरसा कॉलेज खूंटी - फर्स्ट
आरएलएसवाई कॉलेज - सेकेंड
डोरंडा कॉलेज - थर्ड