रांची (ब्यूरो) । अनगड़ा के जेडी नेशनल बीएड कॉलेज के सभागार में बुधवार को सरहुल पर्व समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सरई के फूलों द्वारा सभी व्याख्याताओं का स्वागत किया गया, तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर झारखंड के पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों द्वारा सरहुल पर्व को बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया।

प्रिंसिपल ने दी बधाई

कार्यक्रम का संचालन छात्रा अंजलि अइंद ने किया। छात्रा रिया प्रीति ने सरहुल पर्व की विशेषताएं और महत्व की जानकारी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ अमिताभ सिंह ने उपस्थित सभी को सरहुल प्रकृति पर्व की तथा आदिवासी जनजातियों को इस नये वर्ष कि शुभारंभ की शुभकामनाएं दी। धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता विनीता कोंगाड़ी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी समस्त व्याख्याता, प्रियंका जायसवाल, ठाकुर अरुणिमा, हीरालाल यादव, प्रीति प्रिया, सुनीता कुमारी, विनीता कोंगाड़ी, चुमकी रॉय तथा अन्य की उपस्थित थे।