रांची (ब्यूरो) । शाइनिंग झारखंड के तत्वावधान में गिंजो ठाकुरगांव में स्वयं सहायता समूह की बैठक हुई। संस्था के संस्थापक सचिव पूजा राजश्री ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा गरीब उन्मूलन कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के बारे में ग्रामवासियों को जागृत करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर सतत प्रयासरत है.झारखंड के प्रत्येक दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी संस्था कार्य कर रही है।

स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा

वहीं संस्था के प्रोग्राम कोर्डिनेटर रामाधार पाठक ने संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी महिलाओं को विकासोन्मुख कार्यक्रम को लागू कर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। बैठक में संस्था के कार्यक्रम पदाधिकारी के अलावे सरिता कुमारी, मधु सिंह, रूबी कुमारी, मनीषा कुमारी, सुनीता देवी, लक्ष्मी देवी, नीतू देवी, सोनी देवी, सुमित्रा देवी, मनीषा देवी, यशोदा देवी, समेत गिंजो ठाकुरगांव, गुरुगाई आदि गांव की दर्जनों महिलाएं सम्मिलित हुईं।