रांची (ब्यूरो) । रांची के मायफ़ेयर बैंक्वेट हॉल में सम्राट इंटरप्राइजेज के द्वारा झारखंड सेवा सम्मान झारखंड के 7 सेवा मूल्य कार्य में समर्पित लोगों को दिया गया। इसमें झारखंड के डॉ शंभु प्रसाद, सीए विनोद गद्द्यान, नवजोत अलंग (रूबल), डॉ आभा कुमारी, विक्रम साबु, शुभ्रा मजूमदार एवं डॉ अभिषेक कुमार को उनके सेवा कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय, हिंदू जागरण मंच के झारखंड, बिहार, उड़ीसा एवं बंगाल के संगठन मंत्री सुमन, संघ के महानगर संघचालक पवन मंत्री, जीपीएससी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार चट्टोराज, लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर सिद्धार्थ मजूमदार के द्वारा मेडल, पौधा एवं अंगवस्त्र पहना के सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

डॉ अशोक कुमार ने सबका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, वर्तमान अध्यक्ष वरुण, डॉ अभिषेक रामाधीन, सीमा शर्मा, राजकमल बिट्टू, डॉ अभिषेक पांडेय, सम्राट इंटरप्राइजेज के संस्थापक देबाशीष चटोराज की उपस्थिति रही। मंच संचालन डॉ देबारोति चटोराज (तान्या) द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन पूजा ने किया।