रांची (ब्यूरो)। श्री श्याम मित्र मंडल के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज श्री श्याम मंदिर हरमू रोड में द्वादश श्री श्याम भंडारे का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें श्री श्याम भंडारा में आज खीर, पूड़ी, खस्ता कचोरी, चना-आलू की सब्जी का वितरण किया गया। श्री श्याम भंडारा की सामग्री का श्री श्याम मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं को भोग अर्पित किया गया। श्री श्याम मित्र मंडल के महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया ने बताया कि मंडल के स्वर्ण जयंती वर्ष के शुभ अवसर पर श्री श्याम भंडारे के अतिरिक्त अन्य सेवा कार्य शीघ्र प्रारंभ होगी। इसके बाद दो हजारज् सच् ज्यादा भक्तों को श्री श्याम भंडारे का महा प्रसाद बांटा गया।
इन्होंने निभाई भागीदारी
श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी की देखरेख में भोग प्रसाद बना, जिसमें भोले भक्त वेद भूषण जैन पप्पू का सराहनीय सहयोग रहा। श्री श्याम भंडारा का वितरण मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी के नेतृत्व में झारखंड के पूर्व मंत्री सुदेश महतो की माताजी देवकी देवी, पत्नी नेहा महतो, पुत्री सैजल कुमारी, पुत्र शौर्य सिद्धार्थ, पूर्व मंत्री स्व। राजेंद्र सिंह की बहू मनीषा सिंह (पत्नी विधायक गौरव सिंह), पूर्व सांसद अजय मारू, कल्पना मारू, पवन गोयनका, अमित सरावगी, स्वाति सरावगी, अनुज मोदी, अनिल नारनोली, पंकज गाड़ोदिया, दिनेश अग्रवाल, किशन शर्मा, निखिल नारनोली, वेद भूषण जैन पप्पू, रोशन खेमका, अशोक शर्मा, सलज अग्रवाल सोनू, विशाल पौदार, मीरा अग्रवाल, कविता मित्तल, रमा सरावगी, विजयश्री साबू सहित पचासों कार्यकर्ताओं ने श्री श्याम भंडारे का वितरण किया।