-कांके के अरसंडे में 15 करोड़ 55 लाख की लागत से बन रहा स्लॉटर हाउस

-झटका और हलाल दोनों व्यवस्था होगी, प्रदूषण पर लगेगी लगाम

RANCHI: रांची की मेयर आशा लकड़ा ने गुरुवार को कांके बेकन फैक्ट्री के पास स्थित मॉडल स्लॉटर हाउस का इंस्पेक्शन किया। जहां उन्होंने स्लॉटर हाउस के निर्माण और तकनीक की जानकारी ली। इस दौरान मेयर ने कांट्रैक्टर को अप्रैल तक काम पूरा करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसका डेमो भी करें। उन्होंने कांट्रैक्टर से कहा कि काम की गति काफी धीमी है और उसमें तेजी लाने की जरूरत है। बताते चलें कि अरसंडे कांके में मॉडल स्लॉटर हाउस का निर्माण क्भ् करोड़ भ्भ् लाख की लागत से कराया जाना है। इसके लिए साढ़े छह एकड़ जमीन पर काम भी शुरू हो चुका है। मौके पर चीफ इंजीनियर सुरेश पासवान, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विजय भगत, जूनियर इंजीनियर सुधीर प्रसाद के अलावा कांट्रैक्टर मौजूद थे।

विरोध के कारण हुई देरी

स्लॉटर हाउस के लिए अगस्त ख्0क्ख् में एग्रीमेंट किया गया था। उस समय स्थानीय लोगों ने स्लॉटर के निर्माण का विरोध भी किया था। इस वजह से ख्0क्भ् में काम शुरू हुआ। जहां हाइजेनिक टेक्नोलॉजी से भेड़ और बकरे काटे जाएंगे। इसमें भ्00 झटका और भ्00 हलाल करने की व्यवस्था होगी। इससे एक तो खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगेगी, वहीं नालियों में इसका कचरा आदि नहीं फेंका जाएगा।