रांची (ब्यूरो) । रांची यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित हॉकी टूर्नामेंट 2023 का उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि उपायुक्त, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक के द्वारा खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उपायुक्त ने रांची यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराने की घोषणा की। मौके पर सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा के प्रधानाचार्य डॉ। रामकुमार प्रसाद, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं अन्य उपस्थित थे।

रिजल्ट महिला वर्ग

1.एसएस मेमोरियल कॉलेज, रांची 10गोल=सिमडेगा कॉलेज 01 गोल

2.संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा 02गोल=संत जोसेफ कॉलेज तोरपा 00गोल

पुरुष वर्ग

1.सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा 08गोल=संत जोसेफ कॉलेज तोरपा 01गोल

2. केओ कॉलेज गुमला 03गोल=संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा 00गोल

3.बिरसा कॉलेज खूंटी 17 गोल =वाईएसएम, धुर्वा रांची 00गोल

भाजपा ने की पवित्र मिट्टी संग्रह

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भाजपा रांची महानगर के सुखदेवनगर मंडल के अंतर्गत विश्वनाथ मंदिर प्रांगण से पवित्र मिट्टी संग्रह की शुरुवात हुई। कार्यक्रम के दौरान आगे फिर पिस्का मोड़ के आस पास के घरों में जाकर मिट्टी संग्रह की गई।