रांची (ब्यूरो) । रामनवमी श्रृंगार समिति, हटिया द्वारा समिति के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ रामनवमी का भव्य आयोजन हटिया चौक पर किया गया। इस दौरान हटिया चौक पर पहुंचने वाली सभी अखाड़ों की झांकियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया तथा अखाड़े के अध्यक्ष एवं उस्ताद को पगड़ी एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, रांची के सीनियर एसपी किशोर कौशल, पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव, राजीव रंजन मिश्र, अखिलेश्वर नाथ मिश्र, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, सुचिता सिंह आदि ने उपस्थित होकर सभी राम भक्तों का उत्साह वर्धन किया।

मोमेंटो देकर सम्मानित

समिति के 25 वर्ष पूरे होने पर समिति के अध्यक्ष मिथिलेश्वर मिश्र द्वारा सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं नारी सेना को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हटिया के रामनवमी त्योहार में प्रारंभ से जुड़े हुए सभी पुरोधाओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राममनोज साहू ने श्री रामनवमी त्योहार में समिति के योगदान पर वक्तव्य देते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति के महामंत्री पारस प्रसाद ने सफल मंच संचालन द्वारा शोभायात्रा में सम्मिलित हजारों रामभक्तों का स्वागत एवं मार्गदर्शन किया।

इनका रहा योगदान

मंतोष कुमार एवं आशीष कुमार के नेतृत्व में श्री राम कथा का भव्य मंचन अष्टमी और रामनवमी को किया गया। समारोह को सफल बनाने में राम मनोज साहू, कार्तिक महतो, महावीर महतो, डॉक्टर प्रेम प्रकाश मिश्र, चंद्रमा प्रसाद मनमोहन मिश्र, नर्मर्देश्वर मिश्र, भगवती शरण प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, शिव नारायण सिंह, रामनिरंजन सिंह, अर्चना सिंह, रीना सिंह, शैलू देवी, कांति जायसवाल, रीता शर्मा नेहा शर्मा, सुप्रिया दुबे, रासमणि देवी दीपक कुमार गुप्ता, विजय कुमार, विशेश्वर ठाकुर, कृत नारायण प्रसाद, गुड्डू चौधरी शिवकुमार, प्रिंस ठाकुर, समर्थ सिंह, विकास कुमार, राजेश प्रसाद गुप्ता, भोला साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।