रांची (ब्यूरो) । आयुष मंत्रालय ने झारखंड के 21 योग प्रशिक्षकों का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में योग प्रशिक्षकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। योग प्रशिक्षकों का चयन झारखंड के हर जिले से किया गया है। इस सम्बन्ध में आयुष निदेशालय, झारखंड सरकार की निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी ने एचङब्ल्यूसी के

नोडल अफसर दिवाकर कुमार झा को नियुक्त किया है, योग प्रशिक्षक, डॉ अर्चना कुमारी की देखरेख में आज दिल्ली रवाना हुए।

योग को स्थान दिया

बताते चलें कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में योग को स्थान दिया है। इस सम्बन्ध में आयुष निदेशालय झारखंड की उपनिदेशक डाक्टर नूजहक सुल्ताना ने भी आदेश जारी किए हैं ।

भाग लेंने वाले प्रशिक्षक

पूनम तिवारी - बोकारो, शौर्या कुमारी - चतरा,अनोज कुमार - देवघर, बिनय पंडित - धनबाद,संतोष गोस्वामी - दुमका,शशि कुमार चौधरी - गढ़वा, आनंद कुमार वर्मा - गिरिडीह, प्रियंका कुमारी - गोड्डा तुलसी साहू - गुमला, संजीव कुमार सिंह - हजारीबाग रंजीत प्रसाद यादव - जामताड़ा, नमित नाग - खूंटी,सुषमा सुमन - कोडरमा, घनश्याम यादव - लातेहार प्रसेनजीत राजबंशी - पाकुर,पवन कुमार गुप्ता - पलामू,

धनराज सिंह - रामगढ,डॉ अर्चना कुमारी - रांची, नीलरतन खान - सरायकेला, दिव्येन्द्र कुमार प्रसाद - सिमडेगा, दीपक पासवान - पश्चिमी सिंहभूम।