रामेश्वरम अपार्टमेंट, बरियातू से ट्रांसप्लांट के लिए लाया गया था पीपल का पेड़

RANCHI : मोरहाबादी स्थित संकल्प वाटिका में रविवार को ट्रांसप्लांट कर पीपल का पेड़ लगाया गया। यह पीपल पेड़ बरियातू स्थित रामेश्वर अपार्टमेंट के पास था। बिल्डर हरिपरसुरामपुरिया और संजय परसुरामपुरिया ने इस पेड़ को काटने के लिए परमिशन ली थी, पर बाद में इसे ट्रांसप्लांट करने का फैसला किया। इसके लिए कोलकाता से 20 सदस्यीय विशेष टीम बुलाई गई। इसके बाद ट्री ट्रांस्प्लांटेशन का काम शुरू हुआ। पहले पेड़ की टहनियों को छांटा गया, शाखाएं काटी गई और इसके बाद क्रेन से पीपल के पेड़ को मोरहाबादी स्थित संकल्प वाटिका में लाकर लगाया गया। इसमें करीब एक सप्ताह का वक्त लगा। पेड़ ट्रांसप्लांट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आठ लाख रुपए हुए खर्च

ट्री ट्रांसप्लांटेशन में करीब आठ लाख रुपए खर्च हुए हैं। संकल्प वाटिका का नामकरण सरहद पर शहीद संकल्प शुक्ला के नाम पर रखा गया है। वाटिका में नीम, पीपल सहित कई अन्य पेड़ लगाए गए हैं। ट्री ट्रांसप्लांटेशन के मौके पर शहीद संकल्प शुक्ला की पत्नी, बेटी और उनके परिजन विशेष तौर पर मौजूद थे।

सौहार्द बिगाड़ने की घटना निंदनीय : रालोसपा

रालोसपा छात्र इकाई की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नंदन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची में शनिवार को हुई घटना की निंदा की गई। इन्होंने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व यहां के सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में थे, जो नाकाम हो गया। पार्टी ने सरकार से इस घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर महासचिव नीरज वर्मा,जाहिद कमाल,चेतन प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।