रांची(ब्यूरो)। अनामय कार्यक्रम के (ट्राइबल हेल्थ कोलाबोरेटिव) के अंतर्गत पिरामल स्वास्थ्य द्वारा 15 वर्ष से 29 वर्ष के किशोर, किशोरियों के बीच जनजाति स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मारवाड़ी कॉलेज रांची में स्वास्थ्य कार्यक्रम किया गया। शुरुआत चेतना गीत से हुई। कार्यक्रम में रांची के सभी ब्लॉक से एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल हुए। प्रिंसिपल डा। मनोज कुमार के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अनुभव चक्रवर्ती, जयप्रकाश, 'योति किंडो द्वारा किया गया। कार्यक्रम में किशोर किशोरियों के द्वारा स्वास्थ्य पर टीबी संबंधित नाटक प्रस्तुत किया गया।
स्वास्थ्य की महत्ता बताई
पीरामल स्वास्थ्य के रांची प्रमंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक विशाल ने पीरामल फाउंडेशन के बारे में पूरी जानकारी दी, स्वास्थ्य की महत्ता किशोर किशोरियों को बताया। रांची से ट्राइबल हेल्थ कोलेबोरेटिव टीम के प्रोग्राम मैनेजर परिक्षित मुंडा ने युवाओं को उनके वॉलंटियर बनने के उद्देश्य और उनका समुदाय में भूमिका व जिम्मेदारी बताया। संगीता ने टीबी संबंधित जानकारी युवाओं को दी। रांची सदर हॉस्पिटल से अर्श काउंसलर रीता ने किशोर किशोरियों को अर्श के बारे में बताया। अंत में युवाओं ने पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में वॉलंटियर बनने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कराया और संस्थान की तरफ से उन्हें वॉलंटियर आईडी वितरित किया गया। पीरामल स्वास्थ्य से जूही और कृष्णा भी उपस्थित थे। गांधी फैलो बैच 14 से शशांक श्रीवास्तव, राहुल वत्स ने अपना अनुभव साझा किया। प्रोग्राम का आयोजन गांधी फैलो बैच 15 के सुष्मिता साहू, आकांक्षा कुमारी, अमृता चव्हाण द्वारा किया गया।