RANCHI: स्मार्ट सिटी एरिया में राज्य का पहला अर्बन सिविक टावर बनने जा रहा है, जिसकी लागत क्8फ् करोड़ 7म् लाख होगी। यह एक ऐसा टावर होगा, जो राज्य की अर्थिक विकास का सेंटर होगा। यहां एक छत के नीचे सरकारी, प्राइवेट, नेशनल, इंटरनेशनल कंपनियों के ऑफिसेज होंगे। रांची में बनने वाला यह टावर अपने तरह का अनोखा होगा, जिसके निर्माण में दो साल का समय लगेगा।

जुडको की देखरेख में निर्माण

झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एजेंसी(जुडको) की देखरेख में तैयार होने वाले इस टावर में नई तरह की हर अपडेटेड सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां सुरक्षा का खास इंतजाम होगा, हर एरिया में सीसीटीवी लगा होगा। फायर सेफ्टी की भी व्यवस्था होगी, साथ ही इस टावर में ट्रेनिंग सेंटर और मल्टी पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यह टावर क्भ् मंजिला होगा। पांच लाख स्कवॉयर फीट बिल्डअप एरिया में बनने वाले इस टावर में एक साथ कई कंपनियों और सरकारी दफ्तर होंगे।

इकोनामिक एक्टिविटी सेंटर

रांची में बनने वाला अर्बन सिविक टावर का मकसद है कि पूरे राज्य का इकोनोमिक सेंटर एक जगह हो। इस जगह को बिजनेस हब के रूप में भी विकसित किया जाए। इस टावर निर्माण के लिए एमएस आईके व‌र्ल्ड वाइड एससीपी कंसल्टेंट ने जो प्रपोजल तैयार किया है। यहां राज्य में काम करने वाली तमाम कंपनियों के कॉरपोरेट ऑफि स भी इस टावर में होंगे। एक छत के नीचे पूरे राज्य के विकास की रूपरेखा दिखेगी।

स्मार्ट सिटी निर्माण को बल

रांची के स्मार्ट सिटी में सेलेक्ट होने के बाद से कंस्ट्रक्शन की तैयारी चल रही है। अरबन सिविक टावर पहला भवन स्मार्ट सिटी के अंदर होगा। रांची के कोर सिटी एरिया में रांची के मास्टर प्लान के अंदर बनने वाले इस टावर के शुरू होने के बाद से स्मार्ट सिटी निर्माण को भी बल मिलेगा। इसके बाद यहां और भी कई टावर बनेंगे जो स्मार्ट सिटी के रूप मे रांची को स्थापित करेंगे। सरकार भी इस टावर के निर्माण के साथ स्मार्ट सिटी की शुरुआत कर रही है।