- एरिया बेस्ड डेवलपमेंट की ली जानकारी

- स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं को देख पार्षदों ने जताई खुशी

RANCHI:बुधवार को रांची नगम निगम के पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी परिसर पहुंचकर निर्माणाधिन रांची स्मार्ट सिटी में हो रहे विकास कायरें को नजदीक से जाना और नई तक्नीकि के साथ विकसित हो रहे इस स्मार्ट सिटी के विकास कायरें का मुआयना किया। इस दौरान पार्षदों नें कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर को देखा और वहां से पूरे शहर की मॉनिटरिंग, ट्रैफिक संचालन, पुलस सर्विलांस, एटीसीएस, वैरिएबल साइन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, सिटी एप, एसओएस, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, रेड लाइट वायलेशन डिटेक्टर, नंबर प्लेट रिकग्निशन इत्यादि की जानकारी ली। कई पार्षदों नें कहा कि पूर्व में हमने ऐसी व्यवस्था देश के दूसरे शहरों में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देखी थी, पर अब ये सिस्टम हमारे शहर में है।

गौरव की बात

कमांड सेंटर के बाद पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल रांची स्मार्ट सिटी के लिए विद्युत आपूर्ति हेतु निर्मित गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन पहुंचा। वहां उन्हें विशेषज्ञों ने बताया कि किस प्रकार से ये सब स्टेशन काम करेगा और स्मार्ट सिटी की संभावित डेढ़ लाख की आबादी को निर्बाध बिजली मिलेगी। पार्षदों को ये भी बताया गया कि इस प्रकार का सब स्टेशन झारखंड में पहली बार सरकार की ओर से बनवाया गया है। पार्षदों को जलापूर्ति के लिए बने रिजर्वायर इत्यादि की भी जानकारी दी गयी।

संरचना की जानकारी ली

रांची नगर निगम के इच्छुक पार्षदों ने 650 एकड़ में बस रहे शहर के लिए तैयार हो रहे आधारभूत संरचना की भी जानकारी ली। इस मौके पर एल एंड टी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेडी त्रिपाठी ने सड़क निर्माण, यूटिलिटी सर्विसेज, साइकिल ट्रैक, पैदल पाथ, प्लांटेशन, विद्युतिकरण इत्यादि की जानकारी दी। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने समार्ट सिटी का थ्री डी मॉडल भी दिखाया और बताया कि निर्माण के बाद ये शहर कैसा दिखेगा। पार्षदों के भ्रमण के दौरान रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तक्नीकि राकेश कुमार नंदक्योलियार और जनसंपर्क पदाधिकारी अमित कुमार मौजूद रहे और पार्षदों को समार्ट सिटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।